HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

विजयी हो विजेंद्र

पटियाला.vije मॉडल लुक और शांत स्वभाव वाले विजेंद्र के घरवाले इन दिनों अपने बेटे के लिए पूजा-पाठ में जुटे हैं। वे ओलंपिक में विजेंद्र के मैडल जीतने की दुआ कर रहे हैं। विजेंद्र भी कहता है कि अगर मेरी मेहनत और माता-पिता कीआस्था काम कर गई तो मुझे बीजिंग से मैडल लाने से कोई नहीं रोक सकता। उसके लिए यह सीजन काफी अच्छा रहा है।

विजेंद्र अपनी तैयारी से पूरी तरह संतुष्ट हैं। अपने बीजिंग तक के सफर के लिए वह मां कृष्णा देवी, पिता महिपाल सिंह, लोकल कोच जगदीश सिंह और सबसे ज्यादा बड़े भाई मनोज कुमार को क्रेडिट देते हैं। विजेंद्र के पिता हरियाणा रोडवेज में ड्राइवर हैं और उनका भाई आर्मी में है। उसे बॉक्सर बनने की प्रेरणा बड़े भाई से ही मिली है।

बॉक्सर का सफर
>> 2006 कॉमनवेल्थ गेम्स (मेलबोर्न) में सिल्वर मैडल।
>> सैफ गेम्स (श्रीलंका) में गोल्ड।
>> दोहा एशियाड में ब्रॉन्ज।
>> कजाकिस्तान में हुए ओलंपिक क्वालिफाइंग मैच में गोल्ड। क्वालिफाइंग मुकाबलों में कोरिया, ईरान ओर मंगोलिया के प्लेयर्स को दी पटखनी।

हरियाणा में इंसपेक्टर भी
अभी-अभी करनाल में इंस्पेक्टर लगे विजेंद्र भगवान में पूरी आस्था रखते हैं। बॉक्सर्स के सर्कल में विजेंद्र को कूल मैन कहा जाता है। विजेंद्र का कहना है कि उन्हें गुस्सा बहुत कम आता है। विजेंद्र के साथ ओलंपिक जा रहे उन्हीं के गांव के दिनेश का कहना है, मुझे अपने से ज्यादा विजेंद्र भाई से मैडल लाने की उम्मीद है।

दिनेश ने कहा कि विजेंद्र पिछले काफी टाइम से अच्छा खेल रहा है। उन्हें भी विजेंद्र के एक्सपीरियंस का काफी फायदा होता है। विदेशी और इंडियन टेक्नीक में फर्क के सवाल पर विजेंद्र ने कहा कि अब इंडिया में भी टेक्नीक काफी इंप्रूव हुई है। उन्होंने अपने साउथ अफ्रीकन फीजियो हीथ मैथ्यू की भी तारीफ की। विजेंद्र ने कहा कि मैथ्यू की वजह से भी उन्हें और अन्य बॉक्सर्स को काफी मदद मिली है।

कोच कमेंट : बॉक्सर्स की बीजिंग ओलंपिक टीम के कोच बी एस संधु ने कहा, अब वह दौर चला गया जब भारतीय एथलीट ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करना ही बड़ी बात मानते थे। अब सार लड़के सिर्फ मैडल की सोच रहे हैं। संधू को विजेंद्र से बहुत उम्मीदें हैं। उनका कहना है, यह काफी शांत स्वभाव वाला लड़का बड़े उलटफेर करने में माहिर है। लेकिन मैच वाले दिन क्या होगा, कोई नहीं जानता।

बीजिंग ओलंपिक में जाने वाले रीजन के होनहार खिलाड़ियों पर फोकस सीरीज की आज से शुरुआत। कल से स्पोट्र्स पेज पर इनकी उपलब्धियों, तैयारियों पर रोजाना विशेष रिपोर्ट।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: