नई दिल्ली.22 जुलाई को लोकसभा में यूपीए सरकार के खिलाफ मतदान के लिए सीपीएम ने अपने सांसदो के लिए पार्टी विप जारी कर दिया है। लेकिन इस विप में लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का नाम नहीं है।
सीपीएम के इस फैसले को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है गौरतलब है कि सीपीएम ने जब से सरकार से अपना समर्थन वापस लिया है तब से वह लगातार इस बात की मांग करती है आ रहीं है कि सोमनाथ चटर्जी अपने पद से हट जाए और सरकार के खिलाफ मतदान करें ।
क्या कहा गया है
>> विप ३ लाइन का है और इसमें सांसदो से कहा गया है कि सभी सांसद २क् जुलाई तक राजधानी पहुंच जाएं।
>> अगले दो दिन तक संसद में उपस्थित रहें ।
>> विश्वास प्रस्ताव के दौरान सरकार के खिलाफ मतदान करें ।