अहमदाबाद.आसाराम बापू के समर्थकों ने आज शुक्रवार को इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकारों के ऊपर हमला किया है। इलक्ट्रानिक मीडिया के कुछ पत्रकार जब आसाराम बापू के आश्रम पर कवरेज के लिए पहुंचे तो बापू समर्थकों ने पत्रकारों के ऊपर हमला कर दिया और मीडिया कर्मियों के कैमरों को छीन कर तोड़ फोड़ शुरु कर दी।
मीडिया और बापू समर्थकों में हुई इस झड़प में कई पत्रकारों के वीडियों कैमरों को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा है और कई पत्रकारों को पीटा भी गया है। यह सभी पत्रकार पिछले दिनों आश्रम से लापता हुए दो बच्चों की मौत के मामले की कवरेज के सिलसिले में वहां गए हुए थे।गौरतलब है कि बच्चों के माता पिता अनशन पर बैठे हुए है और उनकों आशंका है कि उनकें बच्चों की मौत डूबने के कारण नहीं बल्कि उनकीं किसी ने हत्या की है।
आज अहमदाबाद बंद , भीड़ ने लगाई गाड़ियों में आग
बच्चों की मौत के जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाने के लिए लोग सड़क पर उतर आए है और आज अहमदाबाद बंद का आयोजन किया गया है। लोंगो में जबरदस्त आक्रोश है और वे मानते है कि इस मामले की जांच कराकर सच जल्द से जल्द सामने लाना चाहिए। आक्रोशित भीड़ ने कई स्थानों पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है और कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया है।
आसाराम बापू बच्चों के माता पिता से मिले आज आसाराम बापू बच्चों के माता पिता से मिले है और उनका हालचाल पूछा है। इसके साथ ही अपने आपको निर्दोष बताते हुए कहा है कि उन्हें कुछ लोग बदनाम कर रहें हैं। बापू ने कहा है कि वे तथा उनका आश्रम इस मामले में पाक साफ है।