सिरसा.आज सुबह डबवाली में डेरा समर्थक और सिखों के बीच हुई भिड़त में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है और राज्य में हालात तनाव पूर्ण हो गए है। भीड़ ने तोड़फोड़ की है और पांच दुकानों को आग के हवाले कर दिया है। इस घटना के बाद हरियाणा और पंजाब दोनों स्थानों पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस भिड़त में मारें गए व्यक्ति का नाम मुंदर सिंह बताया जाता है।
नाम चर्चा से पैदा हुआ विवाद
आज सुबह जब डेरा समर्थक जब डबवाली में नाम चर्चा के लिए एक पार्थना सभा में एकत्रित हुए तो वहां उपस्थि कुछ सिखों ने इसका विरोध किया। सिखों के विरोध के बाद डेरा समर्थकों ने भी उनका विरोध किया और दोनों गुटों में भिड़त हो गई जिसमें एक व्यक्त मुंदर सिंह कह मौत हो गई।
स्कूल कालेज बंद,अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया
स्थिति को बिगड़ते देख राज्य के सभी स्कूल कालेजों को तत्काल बंद कर दिया गया है और तनावपूर्ण इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उधर प्रशासन ने इस बात का दावा भी किया है कि डेरा समर्थकों ने इस पार्थना सभा के लिए जिला प्रशासन को कोई सूचना नहीं दी थी।