HomeNewsNational National

वाम ने हाथी की, सरकार ने मंत्री की चाल चली

नई दिल्ली. विश्वासमत को 3 दिन बचे हैं। लिहाजा पक्ष और विपक्ष की रणनीतिक चालें तेज हो गई हैं। हर कोई राजनीतिक चालें चलते हुए अपने अपने प्यादे बचाते हुए दूसरों के द्वारा चली गई चालों की काट खोज रहा है। सबकी निगाहें छोटे दलों पर हैं। एक तरफ आज कांग्रेस ने छोटे दलों पर मंत्री पद देने का पासा फेंका है और ऐसा लग रहा है कि शिबू शोरेन ओर अजीत सिंह कांग्रेस के इस प्रस्ताव से सहमत है और यूपीए सरकार का समर्थन कर सकते हैं ।

वहीं विपक्ष एक बड़ी संभावना पर काम करता नजर आ रहा है जिसमें वामदलों ने इस संभावना पर काम करना शुरु कर दिया है जिसमें मायावती को प्रधानमंत्री पद का सबसे बेहतर दावेदार बताया जा रहा है ।

क्या हैं वाम की शतरंजी चाल

वामदल यूपीए की सरकार को गिराने के लिए लगता है सबकुछ करने पर उतारु हो गए है चाहे बीजेपी के साथ संसद में वोट ही क्यों ना करना पड़े । और वामदलों ने इस पर कहा है कि जब आप ट्रेन में सवार हो तो आप अपने साथ ट्रेन में सवार यात्रियों के बारें में खुद जिम्मेदार नहीं होते ।

दरअसल वामदल छोटे दलों को जोड़कर मायावती को प्रधानमंत्री बनवाने की रणनीति पर कार्य कर रहा है जिसमें वामदल सरकार को बाहर से समर्थन करेंगे । लेकिन यह तब तक संभव नहीं जब तक राजग भी इस बात के लिए तैयार नहीं हो । लेकिन राजनीति का पहिया जिस तेजी से घूम रहा है उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि मायावती को इस बात के साफ सकेंत मिल चुके है कि अगर किसी तरह से राजग भी उनकीं सरकार को बाहर से समर्थन दे तो बात बन सकती है ।

गुल खिला सकती है नई चाल

जिस तरह से छोटे दलों की भूमिका संसद में बढ़ गई है और रोज किसी ना किसी पार्टी में बगावत के सुर दिखलाई पड़ रहें है उसे देखते हुए ऐसा संभव हो सकता है । सपा के कुछ सांसद और कांग्रेस के एक दो सांसद भी बगावत के मूड में नजर आ रहें है । टीआरएस पहले ही मायावती को बेहतर प्रधामंत्री का उम्मीदवार बता चुका है । जोर आजमाइश जारी

देवेगौड़ा की मनमोहन से मुलाकात आज:

लोकसभा में विश्वास मत के दौरान जद-एस के रुख का खुलासा नहीं करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने कहा है कि वे शनिवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगे। उधर, जद-एस की केरल इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार के अनुसार, पार्टी के चुनाव चिन्ह पर जीते तीनों सांसद यूपीए के विश्वास मत का विरोध करेंगे।

बागियों से निपटेगी एमडीएमके :

एमडीएमके नेता वाइको ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र भेजकर कहा है कि उनकी पार्टी के दो बागी सांसद- जीएन रामचंद्रन और एल गणोशन यदि विश्वास मत के दौरान पार्टी व्हिप का उल्लंघन कर सरकार के पक्ष में वोट डालें तो उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जाए।

कांग्रेस बोली- आत्मा की आवाज सुनें:

कांग्रेस महासचिव दिग्विजयसिंह ने विश्वासमत के दौरान लोकसभा के सभी सदस्यों से स्वविवेक और आत्मा की आवाज पर मतदान करने की अपील की।

अटल देंगे वोट:

भाजपा संसदीय दल के उपनेता विजयकुमार मल्होत्रा ने साफ कर दिया कि वाजपेयी विश्वासमत प्रस्ताव के विरोध में मतदान में शामिल होंगे।

उमाकांत को इजाजत: बसपा सांसद उमाकान्त को आजमगढ़ की एक अदालत ने संसद के विशेष सत्र में शामिल होने की इजाजत दे दी। बसपा सांसद भूमि पर अवैध एक कब्जे के मामले में जेल में बंद हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: