bhaskar Web English
HomeSportsOther Sports Other Sports

भारत ने जूनियर एशिया कप जीता

हैदराबाद.भारत ने गोल्डन गोल की बदौलत दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराकर जूनियर एशिया कप हाकी खिताब बरकरार रखा। पहले हाफ तक दक्षिण कोरिया 1-0 से आगे था उसके बाद भारत ने रफ्तार पकड़ते हुए जीत का परचम लहराया। भारत इस पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा है।

निर्धारित समय तक दोनों टीमें दो-दो गोल से बराबरी पर थीं। अतिरिक्त समय में ड्रेग फ्लिकर दिवाकर राम ने पेनल्टी कार्नर पर गोल दागकर भारत को खिताब दिला दिया। शुरूआती क्षणों से ही मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने दबदबा बनाए रखा।

इससे पूर्व सेमीफाइनल में एक संघर्षपूर्ण मैच में भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराया था। इससे पूर्व लीग मैचों में भारत ने जापान को 2-0 से, मलेशिया को 3-1 से और सिंगापुर को 6-0 से और हराया था। तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में पाकिस्तान ने जापान को 7-2 से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
nusrat ali tyagi
Friday, 18th Jul 2008, 22:19
it is the time when India is shining truely every where that is because of long hard work of indian people,we will be on the top if our poltician got awake for our country