bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

हटिया-मुंबई के बीच समर स्पेशल

बिलासपुर. हटिया व मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेनों में भीड़भाड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन हटिया से प्रत्येक रविवार व मंगलवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से छूटेगी।

ट्रेनों में भीड़भाड़ के कारण यात्रियों को हलाकान होना पड़ता है। समय-समय पर रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेन चलाकर भीड़भाड़ को नियंत्रित किया जाता है। हटिया व मुंबई के बीच चलने वाली गाड़ियों में भी आजकल काफी भीड़भाड़ है।

इस रूट के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हटिया एवं लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच साप्ताहिक स्पेशल गाड़ी चलाई जाएगी। 0812 हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनल साप्ताहिक स्पेशल हटिया से 20 जुलाई व 27 जुलाई को व 0811 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-हटिया साप्ताहिक स्पेशल 22 जुलाई व 29 जुलाई को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से छूटेगी। समर स्पेशल ट्रेन में कुल 17 कोच रहेंगे, जिसमें 2 एसएलआर, 2 सामान्य, 10 स्लीपर कोच, 1 एसी टू, 1 एसी थ्री व 1 पेंट्रीकार शामिल हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: