News
Chhattisgarh
Raipur Raipur रायपुर.
जिला प्रशासन ने गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स को अवगत करा दिया है कि जिले में 26 जुलाई को सात घंटे में एक करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।
कलेक्टर ने बताया कि इसका रजिस्ट्रेशन करा लिया गया। अब, गिनीज वाले भी इस महाभियान पर निगाह रखेंगे। रिकार्ड का दावा लिमका बुक के लिए भी किया जाएगा। इसके लिए भी आनलाइन रजिस्ट्रेशन कर दिया गया।
श्री बोरा ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 26 जुलाई को जिले में एक करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 130 ऐसी जगहें चुनी गई हैं, यहां बड़ी संख्या में पौधे लगाए जा सकेंगे। इनके अलावा सड़कों के किनारे, नहर पार, स्कूल भवन, श्मशान घाट सहित खेल मैदान के आसपास पौधे लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, वन मंत्री गणोश राम भगत और प्रभारी मंत्री अजय चंद्राकर 3-4 जगह पौधे लगाएंगे। वे नई राजधानी, सितलरा, सिमगा व देवपुर (बिलईगढ़) जाएंगे।
इस पूरे अभियान को वल्र्ड रिकार्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए गिनीज बुक सोसाइटी से बातचीत हो चुकी है।
37 लाख का रिकार्ड दर्ज
11 घंटे में 37 लाख पौधे लगाने का रिकार्ड पिछले साल लिमका बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज हुआ था। कबीरधाम जिले में पिछले साल एक दिन में 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसी तर्ज पर रायपुर जिले में एक करोड़ पौधे लगाने की योजना बनाई गई है।