HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

दफ्तर से गायब मिले तो कार्रवाई

जयपुर. विभिन्न सरकारी विभागों और कार्यालयों में कर्मचारियों के अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के साथ ही उस कार्यालय के मुखिया के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। मुख्य सचिव ने उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कार्यालयों के प्रभारियों को विशेष रूप से पाबंद किया है।

गत दिनों प्रशासनिक सुधार विभाग के उच्चाधिकारियों के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों के बारे में पालना रिपोर्ट देने में शिथिलता के साथ दोषी के खिलाफ कार्यवाही करने में विलंब किया गया। मुख्य सचिव ने इसके लिए कार्यालयों के प्रमुखों को जिम्मेदार मानते हुए ये आदेश जारी किए हैं।

कि कार्यालयों में अनुपस्थिति अधिक होने और उसका औचित्यपूर्ण स्पष्टीकरण नहीं होने पर प्रभारी को लचर नियंत्रण का दोषी माना जाएगा और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासनिक सुधार विभाग के प्रमुख सचिव आर.पी.जैन ने बताया कि इस आदेश के सकारात्मक परिणाम आने लगे हैं। उन्होंने बताया कि सुधार के कार्यक्रमों के तहत यदि जरूरी हुआ तो कर्मचारियों की उपस्थिति को लगातार सुनिश्चित करने के लिए और कड़े कदम भी उठाए जाएंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: