नई दिल्ली.
राजस्थान के पूर्व पंचायती राज मंत्री गोविंदसिंह गुर्जर को पांडिचरी का उपराज्यपाल बनाया है। केंद्र सरकार के इस कदम को राजस्थान के गुर्जर समाज को रिझाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
इससे पहले प्रमुख गुर्जर नेता स्व. राजेश पायलट के नाम पर डाक टिकट जारी किया गया था। गुर्जर को उप राज्यपाल की नियुक्ति का वारंट मिल गया है। वे संभवत: 23 जुलाई को शपथ लेंगे।