HomeNewsNational National

तीन भारतीयों को स्कॉलरशिप

नई दिल्ली.तीन मेधावी भारतीयों को ब्रिटेन में कैंब्रिज विश्वविद्यालय के सेंट जॉन्स कॉलेज में उच्च अध्ययन के लिए प्रथम डॉ. मनमोहन सिंह स्कॉलरशिप प्रदान की गई है। इनमें आईआईटी कानपुर के नीलाद्रि बनर्जी, दिल्ली विश्वविद्यालय से निकले मनसा पटनम तथा कैंब्रिज विश्वविद्यालय से एजुकेशन रिसर्च में एमफिल कर रही नीतू दुग्गल शामिल हैं। पटनम इस समय लाहौर यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट साइंस में इकोनॉमिक्स के रिसर्च स्कॉलर हैं। मनसा हिमालय की पीरपंजाल पर्वतश्रेणी के भृगु शिखर पर चढ़ाई का सफल अभियान कर चुकी हैं।

सेंट जॉन्स कॉलेज ने इसी साल इस स्कॉलरशिप की घोषणा की है। स्कॉलरशिप में पढ़ाई और वीजा की फीस, विमान किराया तथा ब्रिटेन में रहने का खर्चा शामिल है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: