HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

दिल्ली की तर्ज पर छात्रसंघ चुनाव का वादा

जयपुर. राज्य सरकार ने शुक्रवार को आंदोलनकारी छात्रों को आश्वासन दिया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित लिंगदोह कमेटी के सुझावों में संशोधन कराकर दिल्ली की तर्ज पर राजस्थान विश्वविद्यालय के चुनाव कराए जाएंगे।

इसके बाद जयपुर समेत अन्य जगहों में 34 घंटे से मोबाइल टावरों व पानी की टंकियों पर चढ़े छात्र उतर आए। हालांकि एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि जब तक सरकार चुनाव की तारीख घोषित नहीं कर देती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

जयपुर में शिक्षामंत्री कालीचरण सराफ ने उनसे मिलने आए एनएसयूआई के प्रतिनिधिमंडल को बताया कि सरकार भी जल्द चुनाव कराने के पक्ष में है। इस आश्वासन के बाद एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष धीरज गुर्जर जयपुर के बजाज नगर स्थित बीएसएनएल टावर पहुंचे और छात्रों को उतारा और फिर श्रीगंगानगर, बूंदी व भीलवाड़ा के छात्रों से फोन पर बात की।

बजाज नगर टावर से उतरे छात्र रामहंस मीणा और महेश बाजीया का एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। आत्महत्या की धमकी देने वाले छात्रों को कंधे पर बिठाकर जूलूस निकाला गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: