HomeNewsNational National

किडनी कारोबार, सनसनीखेज खुलासे

अमृतसर.पंजाब के कई डॉक्टर दिल्ली, मेरठ और रांची में गैरकानूनी तरीके से मानव अंग प्रत्यारोपण के ऑपरेशन करके करोड़ों रुपए कमा रहे हैं। यह खुलासा किडनी दलाल राजन पुरी ने पूछताछ के दौरान किया है। पुलिस ने उसे दिल्ली के पहाड़गंज इलाके से 12 जुलाई को गिरफ्तार किया और इन दिनों वह पुलिस रिमांड पर है।

अमृतसर के एसएसपी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने राजन पुरी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राजन ने किडनी के गोरखधंधे के बारे में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। इससे कई बड़े डॉक्टर कानून की गिरफ्त में आ सकते हैं। राजन 2003 में अमृतसर के चर्चित किडनी स्कैंडल में भी शामिल था। उन्होंने बताया कि राजन पहले किडनी ऑपरेशन से संबंधित दानकर्ता और मरीजों के झूठे शपथ-पत्र तैयार करता था, बाद में वह स्वयं दलाल बन गया। उसने किडनी के कुख्यात दलाल विक्की भाटिया को अपना बेटा बना रखा है,। जो 2003 के किडनी कांड में जमानत पर छूटने के बाद से फरार है।

इसी तरह जेल में बंद सुरिंदर सिंह, राजन का सहायक था। वह किडनी बेचने वाले लोगों की देखभाल किया करता था। सुरिंदर सिंह कई किडनी डोनरों को रांची के प्रसाद अस्पताल में ऑपरेशन के लिए लाया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: