HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

वाशु की फिल्म से बॉलीवुड में आएगी गोविंदा की बेटी

मुंबई.गोविंदा ने अपने करियर के दौरान वाशु भगनानी के साथ कई फिल्मों में काम किया है। अब उनकी बेटी नर्मदा भी वाशु की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली है और इसके लिए गोविंदा ने उन्हें इजाजत दे दी है।

इस फिल्म का निर्देशन वाशु की बेटी हनी करेंगी। हालांकि इस फिल्म को शुरू होने में अभी कुछ वक्त लगेगा और इतने समय में नर्मदा लंदन से एक्टिंग का कोर्स करके आने वाली है। इस बारे पूछने पर गोविंदा ने बताया कि वाशु तो उनके परिवार के सदस्य जैसे हैं और उनके लिए यह बहुत गर्व की बात है कि उनकी बेटी वाशु की फिल्म से अपनी करियर शुरू करेगी।

उल्लेखनीय है कि पहले गोविंदा नहीं चाहते थे कि नर्मदा फिल्मों में काम करे, इसलिए कई निर्माताओं के संपर्क करने पर उन्होंने उन्हें इनकार कर दिया था लेकिन वह वाशु का कहना नहीं टाल सके और बेटी को अभिनय की दुनिया में आने की इजाजत दे दी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: