HomeBusinessCorporate Corporate

साल के अंत तक नरम होगी मुद्रास्फीति

नई दिल्लीमुद्रास्फीति की बढ़ती दर के हदों से बाहर जाने की बात मानते हुए वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने माना कि सरकार कठिन समय से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ती मुद्रास्फीति पर अंकुश लगाने के उपाय करना सरकार की पहली वरीयता होगी और उम्मीद है कि साल के अंत तक मुद्रास्फीति की दर नरम हो जाएगी।

चिदंबरम ने बताया कि खाद्य संकट र्औ ईधन संकट जैसे अंतरराष्ट्रीय कारणों ने भारत को भी प्रभावित किया है। इस साल विकास दर मंद रहेगी। मुद्रास्फीति की दर हद से बाहर जा चुकी है। हम कठिन समय का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति की दर पर काबू करना सरकार की पहली वरीयता है, जबकि दूसरी वरीयता विकास की गति को बनाए रखना है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
shailendra
Saturday, 19th Jul 2008, 16:23
Tab tak janta kee isko jhelne kee aadat pad jayegi.