मुंबई. सामाजिक दायित्वों के प्रति कॉपरेरेट जगत की जिम्मेदारियों के तहत अनिल अंबानी ने एक मोबाइल स्कूल की शुरुआत की है। स्कूल ऑन व्हील्स नाम से यह पहल अनिल की कंपनी रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस की तरफ से की गई है।
यह स्कूल मलिन बस्तियों में ज्ञान का दीपक जलाएगा। एक बस पर सवार इस स्कूल में कम्प्यूटर और लाइब्रेरी की सुविधाएं हैं। इसमें समर्पित अध्यापक बच्चों को शिक्षा प्रदान करेंगे। शुरुआती दौर में यह मोबाइल स्कूल मुंबई के उपनगरीगय इलाके चेंबूर और मानखुर्द के आसपास स्थित मलिन बस्तियों में शिक्षा का प्रसार करेगा। अनिल की पत्नी टीना अंबानी ने शुक्रवार को इस स्कूल ऑन व्हील्स को रवाना किया।