bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanKota Kota

पूर्णिमा पर गुरु की पिटाई

कोटा. गुरु पूर्णिमा पर जवाहर नगर स्थित एक कोचिंग के टीचर की पार्षद सहित कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। टीचर पर आरोप है कि वह छात्राओं से छेड़छाड़ करता था। टीचर की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

जवाहर नगर कोचिंग संस्थान के बाहर आज कुछ लोग पहुंचे और वहां केमिस्ट्री के टीचर एचएस जोरवाल को कोचिंग के बाहर लाकर बेल्टों व लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। हमलावर उसे 15 मिनट तक पीटते रहे, लेकिन उसे कोई बचाने नहीं पहुंचा। टीचर लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा। बाद में हमलावर उसे अधमरा कर बाइक से भाग खड़े हुए। हमलावरों के साथ भाजपा पार्षद गोपाल मंडा भी थे। इस दौरान वहां भीड़ जमा हो गई। कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंच गई।

शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप
पार्षद मंडा ने भास्कर को बताया कि शिक्षक एचएस जोरवाल तलवंडी स्थित एक हॉस्टल में रहने वाली कोचिंग छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करता है। इसकी शिकायत छात्रा ने कोचिंग संचालक से भी की थी। छात्राओं ने जब उन्हें बताया कि शिक्षक उसके बाद भी छेड़छाड़ करने से बाज नहीं आ रहा है। टीचर की छेड़छाड़ से परेशान एक छात्रा तो पिछले 15 दिन से कोचिंग पढ़ने नहीं जा रही थी।

मीडिया को पहले सूचना दी
हमलावरों ने गुरु को समझाने की बजाए सीधे सबक सिखाने का रास्ता अख्तियार किया। उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से पहले मीडिया को सूचना दी और टीचर को कोचिंग से बाहर खींचकर पीटा।

अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं
दादाबाड़ी सीआई सुनील झाझंड़िया ने बताया कि शिक्षक जोरवाल ने पूछताछ में कहा है कि उसने एक छात्रा को पढ़ाई के लिए फटकार लगाई थी। टीचर ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। पुलिस ने छात्रा से भी हमलावरों के बारे में पूछताछ की है।

दोनों पक्ष देररात तक थाने पर ही थे, लेकिन कोई भी किसी के भी खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तैयार नहीं था। जैसी भी रिपोर्ट आएगी वैसी कार्रवाई की जाएगी।
—लक्ष्मण गौड़, एएसपी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: