HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

अजय-प्रभअमृत की जीत

चंडीगढ़. सीएलटीए के ट्रेनी अजय यादव ने आयटा टेलेंट सीरीज टेनिस टूर्नामेंट के बॉयज अंडर-18 में अक्षत जोशी को 7-6(4), 6-1 से और गल्र्स में प्रभअमृत कौर संधू ने महक को 6-4, 6-4 से से हराककर खिताबी जीत हासिल की। सीएलटीए सेक्टर-10 में हुए इस टूर्नामेंट अक्षत जोशी ने अजय को कड़ी टक्कर दी, लेकिन अपनी बेहतरीन र्टिन और शानदार शॉट्स की बदौलत बाजी आखिर अजय ने ही मारी।

वहीं गल्र्स अंडर-18 में प्रभअमृत ने पहले सेट में महक से 1-3 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और लगातार तीन गेम जीतकर सेट पर 6-4 से अपना कब्जा किया। दूसरे सेट में दोनों के बीच कड़ा संघर्ष हुआ, लेकिन प्रभअमृत ने अपनी पूरी ताकत झौंक 7-6 जीत हासिल की। वहीं अंडर-14 में नेहल साहनी और त्रिवेश ने अपने-अपने मैच जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।

परिणाम: बॉयज अंडर-18:

अजय यादव-अक्षत जोशी 7-6, 6-4। बॉयज अंडर-14: नेहल साहनी-निकिता, 6-4, 6-4। गल्र्स अंडर-18: प्रभअमृत कौर-महक सिंह, 6-4, 7-6। बॉयज अंडर-14 डबल्स: फतहदीप, जतिंद्र-रणजीत, त्रिवेश 7-6, 6-0। बॉयज अंडर-18 डवल्स: प्रांसु, अभिषेक-अजय यादव, अमरदीप सिंह, 6-2, 6-2।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: