bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

पुलिस को उसकी तलाश, वो ड्यूटी पर

उदयपुर. police फर्जी दस्तावेज पेश कर महाराणा भूपाल अस्पताल में सहायक रेडियोग्राफर की नौकरी हासिल करने वाले आरोपी को पुलिस सवा महीने बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस की गिरफ्त से दूर यह आरोपी हॉस्पिटल में उसी पद पर नौकरी कर रहा है। जिसे अधीक्षक फर्जी बताकर मुकदमा दर्ज करा चुके हैं।

रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में नियुक्त सहायक रेडियोग्राफर गेहरीलाल पुत्र लालजी पाटीदार ने फर्जी दस्तावेज पेश कर नौकरी हासिल की थी। गत 11 जून को कॉलेज प्रिंसीपल ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के करीब सवा महीने बाद भी पुलिस तफ्तीश में जुटी है।

पुलिस का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इधर, जिस दफ्तर से यह मुकदमा दर्ज हुआ उसी से आरोपी पाटीदार छुट्टियां लेकर गया और वापस लौट कर उसी पद पर ड्यूटी कर रहा है।

मुकदमे में आरोपी का पता सहायक रेडियोग्राफर, जनरल हॉस्पिटल लिखा है। आरोपी डूंगरपुर जिले के सालमपुर का रहने वाला है। वर्तमान में सेक्टर 14 स्थित इंद्रप्रस्थ नगर में उसका निवास है।

सहायक रेडियोग्राफर गेहरीलाल पाटीदार ने बारहवीं की अंक तालिका में अंकों में हेराफेरी कर तृतीय श्रेणी में ग्रेस से उत्तीर्ण होते हुए भी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण प्रदर्शित किया। इसी तरह चरित्र प्रमाणपत्र भी तैयार किया। चयनित वेतनमान का लाभ लेने के लिए दो संतान का ही शपथ-पत्र पेश किया जबकि उसके तीन संतानें हैं।

मैं 12 जुलाई तक छुट्टी पर था। इस अवधि में किसी ने कोई पूछताछ नहीं की और मामले में इन्वेस्टीगेशन जारी है। अभी मैं ऑन ड्यूटी हूं।
-गेहरीलाल पाटीदार, सहायक रेडियोग्राफर, एमबी अस्पताल

इस प्रकरण की रिपोर्ट आगे भेज दी गई है। विभाग को मुकदमे से अवगत करा दिया गया है। वहां से कार्रवाई आदेश जारी होने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
-डा. एसके. कोशिक, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज

प्रिंसीपल को लिखित में ओरिजनल मार्कशीट के लिए लिखा है। अभी तक उन्होंने उपलब्ध नहीं कराई है। आरोपी से पूछताछ के लिए मैं तीन बार अस्पताल गया, लेकिन वह नहीं मिला।
-वीरेन्द्र सिंह, जांच अधिकारी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: