Sports
Other Sports Other Sports हैदराबाद.
भारत में होने वाली 12वीं विश्व कप हॉकी 2010 की मेजबानी को लेकर संदेह के बादल छंट गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ (एफआईएच) ने शुक्रवार को इसकी औपचारिक घोषणा करते हुए दिल्ली की मेजबानी बरकरार रखने का फैसला किया। यह प्रतियोगिता दिल्ली में होनी है। दिल्ली में ही 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स भी होने हैं। भारत दूसरी बार विश्व कप हॉकी की मेजबानी करेगा। इससे पहले 1982 में मुंबई में विश्व कप हॉकी का आयोजन हुआ था। एफआईएच की अध्यक्ष एल्स वान बेड्रा व्रिसमैन ने कहा कि प्रतियोगिता की तारीख बाद में तय की जाएगी। व्रिसमैन ने शुक्रवार को भारतीय ओंिलंपिक संघ के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी से मुलाकात की।
कलमाड़ी भारतीय हॉकी संघ के भंग होने के बाद बनी एड-हॉक कमेटी के अध्यक्ष हैं, जो देश में हॉकी के काम-काज देख रही है। व्रिसमैन ने कहा कि विश्व कप से होने वाली लाभ की राशि को भारत में हॉकी के प्रमोशन के लिए खर्च किया जाएगा।
भारत में आयोजित होगी चैंपियंस ट्रॉफी :-
एफआईएच ने भारत में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन कराने का निर्णय भी लिया है। अभी ये तय नहीं है कि आयोजन किस वर्ष होगा। व्रिसमैन ने कहा कि 2011 या 2012 में चैंपियंस ट्रॉफी भारत में खेली जाएगी।
नेशनल स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह :-
इस बीच एड-हॉक कमेटी के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी ने कहा कि विश्व कप हॉकी का मुख्य समारोह दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में होगा। कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान भी हॉकी के मैच इसी मैदान पर खेले जाएंगे।
पहले दी थी मेजबानी छीनने की धमकी :-
एफआईएच ने नवंबर 2007 में ही भारत को मेजबानी दिए जाने की घोषणा की थी, लेकिन ‘ज्योतिकुमारन रिश्वत मामले’ के सामने आने के बाद उसने मेजबानी छीन लेने की धमकी भी दी थी। एफआईएच ने भारतीय संघ को हॉकी के प्रदर्शन में सुधार करने की नसीहत भी दी थी।
————————-विश्व कप के पूर्व विजेता
सत्र मेजबान विजेता उपविजेता
1971 स्पेन पाकिस्तान स्पेन
1973 हॉलैंड हॉलैंड भारत
1975 मलेशिया भारत पाकिस्तान
1978 अर्ज्ेटीना पाकिस्तान हॉलैंड
1982 भारत पाकिस्तान प. जर्मनी
1986 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड
1990 पाकिस्तान हॉलैंड पाकिस्तान
1994 ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान हॅालैंड
1998 हॉलैंड हॉलैंड स्पेन
2002 मलेशिया जर्मनी ऑस्ट्रेलिया
2006 जर्मनी जर्मनी ऑस्ट्रेलिया