HomeSportsCricket Cricket

श्रीलंका बोर्ड एकादश 224 रन पर हुआ ढेर

कोलंबो.श्रीलंका दौरे की शानदार शुरुआत करते हुए भारतीय टीम ने तीन दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन शुक्रवार को श्रीलंका बोर्ड एकादश को 224 रन पर समेट दिया। श्रीलंका के लिए कांडाम्बी (84) और चमारा सिल्वा (68) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। 3 विकेट झटकने वाले कप्तान अनिल कुंबले टीम इंडिया के सबसे सफल गेंदबाज रहे। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने गौतम गंभीर (4) का विकेट गंवाकर 4 रन बना लिए थे।

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला करने वाली श्रीलंकाई टीम को जहीर खान और ईशांत शर्मा ने जल्दी-जल्दी झटके दिए। 22 रन पर 3 विकेट गंवाने वाली मेजबान टीम का चौथा विकेट 82 रन पर गिरा। बहरहाल कांडाम्बी और चमारा सिल्वा ने शतकीय साझेदारी कर टीम की स्थिति संभाल ली। मुनाफ पटेल ने कांडाम्बी को आउट कर यह जोड़ी तोड़ी। 182 रन पर पांचवां विकेट गंवाने वाली श्रीलंका बोर्ड एकादश टीम के बाकी बल्लेबाज जल्दी-जल्दी आउट हो गए। भारत की ओर से कुंबले ने 3 और जहीर खान और हरभजन सिंह ने 2-2 विकेट झटके।

मेजबान टीम को सस्ते में समेटकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। भारतीय ओपनर गौतम गंभीर इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके और 4 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें कप्तान जेहान मुबारक ने फर्र्नाडो की गेंद पर लपका।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
abdul rajar
Saturday, 19th Jul 2008, 10:09
hai Indian Cricket Team,i think team 11 won this test series bcz india have mature batsman and fast bowler,but we have take care of three special boler of Srilanka and mature barsman.Best of luck Kumble