HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

सीधी-सादी लड़की की इमेज बनाएगी प्रियंका चोपड़ा

मुंबई.गत शुक्रवार को अपना 26वां जन्मदिन मनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अब इंडस्ट्री की सीधी सादी और सबसे अच्छी हीरोइन बनने का फैसला कर लिया है, तभी तो ‘लव स्टोरी-2050’ में अपने बॉयफ्रैंड हरमन बवेजा के साथ किसिंग सीन करने से इनकार के बाद उन्होंने हाल ही में मधुर भंडारकर की फिल्म ‘फैशन’ में अर्जन बाजवा के साथ अंतरंग दृश्य करने से मना कर दिया।

यह वही अर्जन बाजवा है जिन्होंने फिल्म ‘वो तेरा नाम था’ से बॉलीवुड में कदम रखा था लेकिन उन्हें मणिरत्नम की फिल्म ‘गुरू’ से लोकप्रियता मिली थी। प्रियंका के सीन शूट न करने के फै सले पर फिल्म की यूनिट के सभी सदस्य काफी हैरान रह गए और मधुर भंडारकर को प्रियंका के सामने कई मिन्नतें करनी पड़ीं।

दरअसल, यह दृश्य फिल्म का काफी अहम हिस्सा था और मधुर इसे हर हाल में अपने तरीके से फिल्माना चाहते थे लेकिन प्रियंका की जिद पर उन्हें इसे अलग तरीके से शूट करना पड़ा। एक सूत्र ने बताया कि यह दृश्य फिल्म के एक गीत के दौरान दिखाया जाएगा। जब प्रियंका ने इसे फिल्माने से मना कर दिया तो मधुर ने उन्हें समझाया कि वह इसे इस तरह फिल्माएंगे कि इसमें जरा सी भी अश्लीलता नहीं दिखेगी। तब जाकर प्रियंका मानीं लेकिन उन्होंने अपनी शर्तो पर ही सीन की शूटिंग की।

जब इस बारे में मधुर से पूछा गया तो उन्होंने तो कोई जवाब न देना ही बेहतर समझा लेकिन अर्जन ने इतना ही कहा कि प्रियंका इंडस्ट्री की बड़ी स्टार हैं और वह एक मामूली से अभिनेता। इसलिए वह शूटिंग के दौरान किसी सीन को फिल्माए जाने से पहले अपनी सलाह दे सकती हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक अतरंग दृश्य की बात है तो प्रियंका ने उनके सामने मधुर से ऐसे सीन की शूटिंग करने से इनकार की बात तो नहीं की।

वैसे सूत्रों का कहना है कि प्रियंका अपनी पिछली फ्लॉप फिल्मों से काफी घबराई हुई हैं और इसीलिए इंडस्ट्री में गंभीर अभिनेत्री की इमेज बनाना चाहती हैं और इसीलिए उन्होंने फिल्मों में साफ सुथरी भूमिकाएं करने का फैसला किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: