bhaskar Web English
HomeNewsNational National

आरोप साबित करें या माफी मांगें वर्धन : लालू

नई दिल्लीरेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव एबी वर्धन पर कड़े प्रहार करते हुए कहा है कि वामपंथी नेता सांसदों की खरीद-फारोख्त के अपने स्तरहीन आरोप को साबित करें या फिर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

अपने आवास पर राजद संसदीय दल की बैठक के बाद उन्होंने कहा, ‘वर्धनजी ने अपनी टिप्पणी से सभी पार्टियों की छवि को नुकसान पहुंचाया है और सांसदों को बदनाम कर उनके चरित्र की हत्या कर दी है ।’

देश नहीं करेगा माफ :

भाकपा नेता पर बरसते हुए लालू ने कहा, ‘देश वर्धन को कभी माफ नहीं करेगा। उनके आरोप लोकतंत्र की नींव को ध्वस्त करने की साजिश का हिस्सा हैं।’

यूपीए को वोट देगा झामुमो :

रेलमंत्री ने कहा कि जेल में बंद सांसद पप्पू यादव और मोहम्मद शहाबुद्दीन समेत राजद के सभी सांसद शक्ति परीक्षण के दौरान संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के पक्ष में वोट देंगे। यूपीए के पास 291 सांसदों के समर्थन होने का दावा करते हुए उन्होंने भरोसा जताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा यूपीए के पक्ष में वोट देगा।

नहीं आए तीन सांसद :

इस बीच, राजद संसदीय दल की बैठक में 24 में से 21 सांसदों ने ही हिस्सा लिया। लालू ने बताया कि एक सांसद सीताराम यादव निजी कारणों से बैठक में नहीं आ सके।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: