bhaskar Web English
HomeNewsNational National

विश्वास मत से पहले इस्तीफा नहीं देंगे प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नई दिल्ली. लोकसभा में विश्वास मत से दो दिन पहले कांग्रेस विश्वास से भरी दिखते हुए यूपीए का मनोबल बढ़ाने में जुटी है। कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि विश्वास मत से पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता। उसने 22 जुलाई को होने वाली बहुमत की परीक्षा में प्रधानमंत्री के आसानी से कामयाब होने का भी भरोसा जताया है।

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख एम वीरप्पा मोइली से पत्रकारों ने मंगलवार के विश्वास मत के पहले प्रधानमंत्री द्वारा इस्तीफा देने की संभावना के बारे में सवाल किए। इस पर मोइली ने कहा, ‘यह सवाल ही पैदा नहीं होता, क्योंकि वे विश्वास मत आसानी से हासिल कर लेंगे।’ मोइली ने यह भी बताया कि कांग्रेस के पास ऐसी सूचना है कि शिवसेना, अकाली दल और भाजपा के कुछ सांसद विश्वास मत के दौरान गैरहाजिर रहेंगे। हालांकि उन्होंने इन सांसदों के नाम बताने से इनकार कर दिया।

मंत्रिमंडल का विस्तार फिलहाल नहीं

केंद्रीय मंत्रिमंडल के फौरन विस्तार की संभावना नहीं है। जानकार सूत्रों ने यह जानकारी ऐसी रिपोर्टे के सामने आने के बाद दी कि विश्वास मत से पहले छोटी-छोटी पार्टियों के नेताओं को लुभाने के लिए उन्हें मंत्री पद का ‘ऑफर’ दिया जा सकता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: