HomeNewsNational National

कश्मीर में सैन्य काफिले पर हमला, 9 जवान शहीद

श्रीनगर.श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर सेना की एक बस पर शनिवार को आधुनिक विस्फोटक डिवाइस (आईईडी) से किए गए हमले में नौ जवान शहीद हो गए, जबकि एक दर्जन से ज्यादा जवान घायल हुए हैं। आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन ने हमले की जिम्मेदारी ली है। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार, नरबल के पास हुए इस हमले में आईईडी विस्फोटकों को सड़क के किनारे छिपाया गया था।

सेना के जवानों से भरी बस जैसे ही इसके नजदीक से गुजरी कि विस्फोट हो गया। इसे भारतीय सेना पर आतंकियों का इस साल का पहला बड़ा हमला बताया गया है। सूत्रों ने हमले में 30 से अधिक जवानों के जख्मी होने का दावा करते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: