HomeSportsCricket Cricket

सचिन व कार्तिक के अर्धशतक

कोलंबो.जीत के दावे के साथ श्रीलंका पहुंची भारतीय टीम को श्रीलंका बोर्ड एकादश ने तीन दिवसीय क्रिकेट मैच के दूसरे दिन नाकों चने चबवा दिए। भारत की ओर से सचिन तेंडुलकर (69, 8 चौके, 1 छक्का) और दिनेश कार्तिक (58 नाबाद) ही श्रीलंकाई गेंदबाजों का ठीक ढंग से सामना कर सके।

इन दोनों की बदौलत भारतीय टीम शनिवार को खेल खत्म होने तक 8 विकेट पर 196 रन बनाने में कामयाब रही। बोर्ड एकादश के प्रसाद ने 3 और फर्र्नाडो ने 2 विकेट झटके। श्रीलंका बोर्ड एकादश ने पहले दिन 224 रन बनाए थे।

अच्छा नहीं रहा आगाज:

पहले दिन के 1 विकेट पर 4 रन से खेलने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारत को दिन का पहला झटका द्रविड़ के रूप में लगा। ‘मि. वॉल’ राहुल द्रविड़ सिर्फ 5 रन बनाकर रन आउट हुए। जब राहुल आउट हुए तो भारत का स्कोर 27 रन था। राहुल द्रविड़ के आउट होने के बाद सचिन तेंडुलकर मैदान पर उतरे।

सचिन की शानदार वापसी: ग्रोइन की चोट के बाद टीम में वापसी कर रहे सचिन के खेल से कभी भी ऐसा नहीं लगा कि वे लंबे समय बाद मैदान पर वापसी कर रहे हैं। मार्च में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध पहले टेस्ट के बाद सचिन पहली बार भारतीय टीम की ओर से मैदान पर उतरे थे। सचिन ने आते ही मैदान के चारो ओर शॉट खेलने शुरू किए, लेकिन दूसरे छोर पर बल्लेबाज आउट होते रहे।

80 रन पर गंवाए 5 विकेट: दुनिया की सबसे मजबूत मानी जाने वाली भारतीय बल्लेबाजी श्रीलंका के युवा गेंदबाजों के आगे बिखर गई। वीरेंद्र सहवाग 27, सौरव गांगुली 14 और वीवीएस लक्ष्मण 0 रन बनाकर आउट हुए। एक समय तो भारत ने 80 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। सचिन और दिनेश कार्तिक ने छठे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाला। कार्तिक ने अपनी नाबाद पारी खेलकर यह संकेत दिया कि वे भारत को वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कमी नहीं खलने देंगे।

अभी 28 रन पीछे है भारत :

-जब ऐसा लग रहा था कि सचिन लंबी पारी खेलेंगे तभी उन्हें प्रसन्ना ने विकेटकीपर जे. सिल्वा के हाथों कैच करा दिया। उस समय भारत का स्कोर 142 रन था। यहा से कार्तिक ने मोर्चा संभाला और दिन के खेल की समाप्ति तक नाबाद रहे। जब दिन का खेल खत्म हुआ तब तक भारत स्कोर बोर्ड पर 196 रन जुटा चुका था जबकि श्रीलंकाई टीम ने उसके 8 विकेट झटक लिए थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
Raj
Sunday, 20th Jul 2008, 17:33
हम हॊगॆ कमायाब