bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

दक्षिण अफ्रीका भी लड़खड़ाया

हेडिंग्ले. डेल स्टेन और मोर्कल की सटीक गेंदबाजी के सहारे दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की पहली पारी को 203 रनों पर समेटने के बाद दक्षिण अफ्रीका भी लड़खड़ा गया। हालांकि दूसरे दिन एश्वेल प्रिंस और एवी डिविलियर्स ने पारी संभाल ली है।

खबर लिखे जाने तक मेहमान टीम ने चार विकेट पर 182 रन बना लिए थे। प्रिंस 46 और डिविलियर्स 19 रन बनाकर खेल रहे थे। प्रिंस अपनी पारी में अब तक 107 गेंदों का सामना करके सात चौके जमा चुके हैं।

जबकि डिविलियर्स ने दो चौक की मदद से 19 रन बनाए। इससे पूर्व दक्षिण तीन विकेट पर 101 रनों के स्कोर से दिन की शुरुआत करने वाली मेहमान टीम को पहला और दिन का एक मात्र झटका अमला के रूप में लगा जब उन्हें पेटिनसन ने पगबाधा आउट किया। उन्होंने पांच चौके की मदद से 38 रन बनाए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: