News
International International सिंगापुर सिटीवैज्ञानिकों ने भविष्यवाणी की है कि अगले तीस सालों में महिलाएं 100 वर्ष की उम्र में भी मां बन सकेंगी। वैज्ञानिकों के इस दावे ने बच्चे के जन्म को लेकर उम्र की समय सीमा भी समाप्त कर दी है। हालांकि उनका कहना है कि अभी इसमें और भी शोध करने बाकी हैं।
वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले समय में वे स्किन से स्पर्म और एग्स का निर्माण कर सकेंगे और इन दोनों की सहायता से भ्रूण तैयार होगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये बच्चे ‘डिजायनर बेबी’ कहलाएंगे। इतना ही नहीं इस तकनीक के जरिए माता-पिता बच्चों में कुछ विशेष गुण भी प्राप्त कर सकेंगे। कहने का तात्पर्य है कि वे बच्चों के बालों का रंग, उनके बुद्धि की क्षमता और यहां तक कि रोग मुक्त जीन का भी चुनाव कर सकेंगे।
यह वैज्ञानिक रिपोर्ट दुनिया की पहली टैस्ट ट्यूब बेबी लुइस ब्राउन के 30 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में नेचर पत्रिका में प्रकाशित हुई है। पत्रिका में छपी रिपोर्ट के हवाले से प्रमुख वैज्ञानिकों से यह पूछा गया था कि वर्ष 2038 तक इस तकनीक में क्या प्रगति होगी।
भविष्य में जिंदगी की सच्चई
सिंगापुर में इंस्टीच्यूट ऑफ बायोलॉजी के प्रोफैसर डेव सॉल्टर ने कहा, ‘इसका मतलब है कि इस तकनीक के विकसित होने के बाद माता-पिता बनने के लिए उम्र की समय सीमा ही समाप्त हो जाएगी। एक नवजात शिशु को भी बच्च हो सकता है और 100 साल उम्र वाले को भी। यह अगले तीस साल में आसानी से होने वाला है।’ उन्होंने कहा, ‘हमे इस बात का कोई आभास नहीं है कि इस तरह तैयार भ्रूण का नैतिक मूल्य क्या होगा। इसे तैयार करना अपने आप में भयावह होगा, जो बाद में जिंदगी की सच्चई बन जाएगा।’