HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

विद्युत वितरण केन्द्र पर बोला हल्ला

भौंती/शिवपुरी. पिछोर तहसील के अंतर्गत भौंती कस्बे में बिजली की अघोषित कटौती से गुस्साई भीड़ ने शनिवार को विद्युत वितरण केन्द्र पर हल्ला बोल दिया। भीड़ से डरकर यहां तैनात विद्युतकर्मी भाग खड़े हुए।

भीड़ ने केन्द्र पर ताला जड़ दिया और बाजार बंद कराने पहुंच गई हालांकि व्यावसाइयों ने अपने प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद क लिए। इधर विद्युत अव्यवस्था के खिलाफ बाजार में एक दर्जन लोग धरने पर बैठे।

जानकारी के अनुसार कस्बे में पिछले कई दिनों से बिजली की बेतहासा कटौती की जा रही है। आलम ये है कि हर रोज महज छह से सात घंटे यहां के लोगों को बिजली मिल पा रही है। दोपहर के समय बिजली गुल रहने के कारण लोगों की गर्मी के कारण हालत खराब है वहीं पेयजल संकट भी गहराया हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है विद्युत समस्या को लेकर लेकर वे कई बार विभाग के उपयंत्री से लेकर अधीक्षण यंत्री तक से बातचीत कर चुके हैं, लेकिन नतीजा सिफर रहा। शनिवार को भौंती की जनता का गुस्सा फूट गया। करीब डेढ़ सैकड़ा लोगों की भीड़ ने बिजली अव्यवस्था से निपटने के लिए यहां स्थित विद्युत वितरण केन्द्र पर हल्ला बोल दिया।

अपनी ओर भीड़ को आता देख यहां तैनात विद्युतकमी भाग निकले। बाद में भीड़ ने इस केन्द्र पर ताला लगा दिया और बाजार बंद कर दिया। पूरे दिन कस्बे का बाजार बंद रहा और करीब एक दर्जन लोग इस अव्यवस्था के खिलाफ मुख्य बाजार में तंबू लगाकर धरने पर बैठे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि विद्युत विभाग यदि 12 से 14 घंटे बिजली नहीं प्रदाय करेगा तो विद्युत वितरण केन्द्र के ताले नहीं खुलने दिए जाएंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: