Vaama
Fashion N Beauty Fashion N Beauty दुनिया के मशहूर फैशन वीक्स में उपस्थिति दर्ज करने के साथ ही भारतीय डिजाइनर्स नामी विदेशी मॉडल्स और खिलाड़ियों को अपने खास कलेक्शन के साथ ‘देसी’ लुक देने में जुटे हैं। इस सूची में बड़े और स्थापित नामों से लेकर उभरते डिजाइनर्स तक शामिल हैं।
रॉकी ने निखारा बियोंस को
फैशन डिजाइनर रॉकी एस ने पॉप स्टार बियोंस नोल्स को अपने कलेक्शन से सजाने-संवारने के अलावा उन्हें साड़ी पहनने का सलीका भी सिखाया है। कुछ समय पहले बियोंस के भारत आगमन के दौरान रॉकी ने इस बूटीलीशियस सेंसेशन को संवारने की कोशिश की। अपनी भारत यात्रा के दौरान बियोंस ने देश के चुनिंदा शहरों में परफॉर्मेस भी दी थी। हाल ही में बियोंस से उन्हें दस भारतीय ड्रेसेज बनाने का ऑर्डर मिला है। रॉकी के कुछ वेस्टर्न ड्रेसेज के फोटो देखने के बाद बियोंस ने उन्हें ऑर्डर किया है। बियोंस इन ड्रेसेज कोअगले कुछ समारोह में पहने नजर आएंगी। ये ड्रेसेज मिली-जुली फेब्रिक, जॉरजेट और कॉटन से बनी हैं। इससे पहले भी बियोंस को परफॉर्मेस के दौरान इंडियन ड्रेसेज पहने देखा गया है।
‘कोटरी’ में इंडियन डिजाइनर्स
दुबई और डरबन के बाद अब हमारे 6 युवा फैशन डिजाइनर्स न्यूयॉर्क में अपने डिजाइंस रैंप पर उतारेंगे। इनमें आनंद काबरा, अनुज शर्मा, नचिकेत बर्वे, निकाशा त्वाडे, नरेंद्र कुमार और राकेश अग्रवाल शामिल हैं। इनका चुनाव लेक्मे फै शन वीक के एडवाइजरी मेंबर्स ने किया है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा ट्रेड शो माना जाता है, इस मौके पर दुनिया के हर हिस्से से खरीदार आते हैं। इसमें शामिल होने वाले डिजाइनर्स स्प्रिंग-समर 2009 का कलेक्शन दिखाएंगे। 1986 में कोटरी के शुरू होने के बाद से अब तक वुमेन फैशन में इसे एक्सक्लूसिव दर्जा प्राप्त है। इस साल सितंबर में होने वाले शो में दुनिया भर से तकरीबन 1800 डिजाइनर्स अपना क्रिएशन दिखाएंगे। इसे होस्ट करने वाली कंपनी के बोर्ड में बिल गेट्स और डेविड ओगिल्वी (फादर ऑफ एडवरटाइजिंग) शामिल हैं।
मारिया के लिए कृष्णा के डिजाइन
विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप से इस साल रूसी ग्लैमर गर्ल मारिया शारापोवा की भले ही जल्दी वापसी हो गई हो, लेकिन कोर्ट के बाहर और भीतर उनके स्टाइल स्टेटमेंट हमेशा प्रशंसकों के जेहन में ताजा रहेंगे। महिला टेनिस की शीर्ष खिलाड़ियों में शुमार मारिया अपने सौंदर्य के बल पर साल भर में विज्ञापन अनुबंध के जरिये बड़ी धनराशि बटोरती हैंे। मारिया को डिजाइन करने के लिए कृष्णा मेहता ने ब्लैक और पिंक के कांबिनेशन में शानदार ड्रेस तैयार की है। मजे की बात यह है कि भारतीय पोशाकें अपने भारीपन और एंब्रॉयडरी के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस ड्रेस पर जरा भी कढ़ाई नहीं है। कृष्णा का मानना है कि इंडियन ड्रेसेज अपने कट्स और रंगों के कांबिनेशन के लिए जानी जाती हैं, इसलिए इन पर ध्यान देना जरूरी है।
पिछले साल, पहली बार
पिछले साल भारतीय डिजाइनर्स को पहली बार पेरिस फैशन वीक में अपने कलेक्शन दिखाने का मौका मिला। इंडियन फैशन वीक की सफलता और विदेशी ग्राहकों के चलते भारतीय डिजाइनर्स को अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म मिल रहा है। दुनिया के इस मशहूर फैशन सर्किट से देश की इस उभरती इंडस्ट्री को ग्लोबलाइज होनेका भी मौका मिला है। मनीष अरोरा, अनामिका खन्ना और रितु कुमार इस प्लेटफॉर्म को ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाने वाला, मीडिया के बड़े तबके से ताल्लुक रखने वाला और बड़े खरीदारों का अड्डा मानते हैं। भारतीय डिजाइनर्स इसे अपने लिए बड़ा मौका मानते हैं। जून के अंतिम सप्ताह में डरबन में हुए फैशन वीक में रोहित बल, तरुण तहलियानी और नीता लुल्ला ने अपनी कारीगरी के जलवे बिखेरे। काफी डिमांड आने पर नीता ने अपनी ‘जोधा-अकबर’ रेंज को भी रैंप पर उतारा।
आर्थिक विकास के लिए
इंडियन फैशन डिजाइन काउंसिल की प्रमुख रितु कुमार के अनुसार हमारे देश में आज भी कॉटन का उत्पादन हो रहा है। हैंडीक्राफ्ट की इन दिनों दुनिया भर में काफी डिमांड है। विदेशों में ऐसी ड्रेसेज को हाथों हाथ लिया जाता है।
उनका मानना है कि हाथ का काम और ऑर्गेनिक फैशन की बढ़त के चलते आने वाले समय में आर्थिक कारणों से भारत और चीन अपने कारीगरों की वजह से फैशन इंडस्ट्री में ऊंचे पायदान पर खड़े नजर आएंगे।
तरुण का अफ्रीका प्रेमभारत के बेहतरीन डिजाइनर्स में से एक तरुण तहलियानी डरबन फैशन वीक के बाद एक बार फिर नई तैयारियों में व्यस्त हैं। इस बार वे लंबे समय के बाद मुंबई में कोई शो करने वाले हैं। चूंकि तरुण को अफ्र ीका और वहां की मॉडल्स काफी पसंद हैं, इसलिए वे अफ्रीकन मॉडल मांडजिला को अपने परिधानों में रैंप पर चलाना चाहते हैं। तरुण अफ्रीकंस के बॉडी शेप और स्किन टोन को उनकी सबसे बड़ी खासियत मानते हैं। मांडजिला ये सुनकर बेहद खुश हैं, क्योंकि वो खुद भी भारतीय डिजाइनर्स की कायल हैं।