bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

अब साइड में भी तीन बर्थ

भोपाल.side आपको ट्रेन में अगर 81 नंबर की बर्थ मिले, तो आश्चर्य न करें! रेल बजट की प्रस्तावित घोषणा के तहत ट्रेनों की स्लीपर और एसी बोगी में खिड़की की तरफ तीन बर्थे की व्यवस्था लागू कर दी गई है। हालांकि इस नई व्यवस्था वाली बोगियों में यात्रियों को बैठने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

भोपाल रेल मंडल की चार ट्रेनों में इसी महीने नए कोच शुमार किए गए हैं। दो ट्रेनों में खिड़की की तरफ तीन बर्थ वाले स्लीपर कोच लगाए गए हैं, जबकि एक ट्रेन में नई बर्थ वाले थर्ड एसी कोच लगाए गए हैं।

रेवांचल एक्सप्रेस से भोपाल आए सतना निवासी रमेश द्विवेदी ने बताया कि स्लीपर में लगाए गए अतिरिक्त कोच सोने के हिसाब से सही हैं। पुराने कोच में साइड की ऊपर वाली बर्थ में यात्री बैठकर सफर कर सकते थे, लेकिन अब नए कोच में बीच की बर्थ खुलने के बाद बैठकर सफर करना मुश्किल है।

इन ट्रेनों में बढ़ीं बर्थ

भोपाल-लखनऊ एक्सप्रेस
अमरकंटक एक्सप्रेस
रेवांचल एक्सप्रेस
भोपाल-जबलपुर ओवरनाइट

कितनी बर्थ बढ़ीं
श्रेणी पहले अब
स्लीपर 72 81
एसी थर्ड 64 73

सभी जोनल और मंडलों की ट्रेनों में 9-9 अतिरिक्त बर्थे वाले नए कोच लगाए जा रहे हैं। जिसमें दो बर्थे के बीच जगह निकालकर एक अतिरिक्त बर्थे जोड़ी गई है। यात्रियों को आरामदायक सुविधा मिलेगी। वहीं रेलवे की आय में बढ़ोतरी होगी। नए कोचों की डिजाइन रेलवे बोर्ड का नीतिगत मामला है।
- प्रदीप कुमार अग्रवाल डीआरएम





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
prashant
Sunday, 20th Jul 2008, 6:47
रेलवे के इस कदम का मैं विरोध करता हूं कारण इससे असुविधा बढ़ेगी
vivek agarwal
Sunday, 20th Jul 2008, 10:26
side mai teen birth honai sai sitting passanger ko kafi parashani hogi.railway ko agar income badahani hai to bina ticket passanger ko rockna chaiya.