HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

भरोसे के भोज में नहीं आए 8 भाजपा सांसद

जयपुर. संसद में यूपीए सरकार के शक्ति परीक्षण से पहले जयपुर में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ओर से शनिवार को भाजपा सांसदों को रात्रिभोज दिया गया। गैरहाजिरी की अपनी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस भोज में भी आठ सांसद नहीं आए।

जसोल में अफीम प्रकरण को लेकर नाराज चल रहे पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र एवं सांसद मानवेंद्रसिंह और टोंक के सांसद कैलाश मेघवाल इन अनुपस्थित सांसदों में शामिल हैं। राज्य में भाजपा के 21 लोकसभा सदस्य हैं।

कहा जा रहा है कि रात्रि भोज में अनुपस्थित रहे सांसद पार्टी व्हिप के तहत शक्ति परीक्षण के दौरान पार्टी की नीति के अनुसार अपना कदम उठाएंगे। इन सांसदों के रविवार को सीधे दिल्ली पहुंचने की संभावना है।

दो सांसदों पर पैनी नजर
भाजपा के सांसद रामस्वरूप कोली और सलूंबर सांसद महावीर भगोरा पर खास नजर रखी जा रही है। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विश्वेंद्रसिंह बयाना सांसद रामस्वरूप कोली को अपने साथ लेकर भोज में आए। अभिनेता एवं सांसद धर्म्ेद्र विदेश में हैं।

भोज में मुख्यमंत्री ने सभी सांसदों से अलग मुलाकात कर उनके क्षेत्र के बारे में जानकारी ली। साथ ही रविवार शाम 5:30 बजे दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक में शामिल होने और वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के निर्देशानुसार काम करने के लिए कहा।
—गिरधारीलाल भार्गव, सांसद जयपुर

राजस्थान के भाजपा के सभी 21 सांसद एकजुट होकर यूपीए सरकार को गिराने में सहयोग देंगे। मुख्यमंत्री ने सदैव की भांति लोकसभा सत्र प्रारंभ होने से पहले भोज दिया और राज्य से जुड़े मुद्दों पर विचार विमर्श किया।
—सुभाष महरिया, सांसद सीकर





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: