अजमेर. ऊर्जा दिवस के मौके पर शनिवार को जवाहर रंगमंच पर आयोजित समारोह में राज्य की पांच बिजली एवं उत्पादन एवं वितरण निगम के 127 इंजीनियरों, कर्मचारियों, सर्किल, सब डिवीजन को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पुरस्कार वितरण किए।
खचाखच भरे सभागार में डिस्कॉम के अफसरों एवं कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष बिजली की छीजत में कमी लाने एवं बिजली कंपनियों का नाम रोशन करने का संकल्प लिया। इससे पहले ऊर्जा राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने स्वागत भाषण दिया।
अंत में ऊर्जा सचिव श्रीमत पांडे ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म त्नहौसलों की उड़ानत्न भी दिखाई गई। इससे पहले सीएमडी आरजी गुप्ता एवं अजमेर डिस्कॉम के एमडी पीएस जाट समेत अन्य अफसरों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
दोबारा चलाई डाक्यूमेंट्री फिल्म
कार्यक्रम के दौरान दिखाई गई डाक्यूमेंट्री फिल्म त्नहौसलों की उड़ानत्न को कुछ देर चलाने के बाद बीच में बंद कर दिया गया। इस पर मुख्यमंत्री ने फिल्म को दोबारा चलाने को कहा। इस बार भी फिल्म एक बार बीच में रुक गई थी।
ये रहे श्रेष्ठ
राजस्थान विद्युत वितरण निगम
>> बेस्ट सर्किल- ट्रांसमीशन कंस्ट्रक्शन सर्किल-1 जयपुर
>> बेस्ट डिवीजन- सी एंड एम-400 केवी जीएसएस रतनगढ़
>> बेस्ट सब डिवीजन- एइएन-1 सी एंड एम-टीसीसी-वी कोटा
राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड
>> बेस्ट कंस्ट्रक्टेड पावर प्रोजेक्ट- छबड़ा थर्मल पावर प्रोजेक्ट- आई जे पॉल, चीफ प्रोजेक्ट इंजीनियर
>> बेस्ट परफॉमिंग ऑफिस- थर्मल विंग जयपुर- आरके लुहाड़िया, चीफ इंजीनियर
>> बेस्ट मेंटीनेंस पावर स्टेशन- कोटा सुपर थर्मल पावर स्टेशन- टीके बरडिया चीफ इंजीनियर
जयपुर विद्युत वितरण निगम
>> बेस्ट सर्किल- जयपुर जिला सर्किल- सीपी अग्रवाल
>> बेस्ट डिवीजन- ओ एंड एम बहरोड- केबी गुप्ता
>> बेस्ट सब डिवीजन- उनियारा सवाई माधोपुर ओपी सिंह
जोधपुर विद्युत वितरण निगम
>> बेस्ट सर्किल- हनुमानगढ़ केएल चितलांगिया
>> बेस्ट डिवीजन- मथानिया डीआर गौड़
>> बेस्ट सब डिवीजन- अहोर एनएल शर्मा
अजमेर विद्युत वितरण निगम
>> बेस्ट सर्किल- भीलवाड़ा केएल चंडालिया
>> बेस्ट डिवीजन- डीडी-2 उदयपुर एनआर भंडारी
>> बेस्ट सब डिवीजन- ओ एंड एम डूंगरपुर एसएल जैन