HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

कैटरीना की बर्थ-डे पार्टी में भिड़े सलमान-शाहरुख

मुंबई.बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ के जन्मदिन (16 जुलाई) के मौके पर आयोजित पार्टी में दो फिल्मस्टारों, सलमान खान और शाहरुख खान के बीच कुछ कहा-सुनी के बाद नौबत हाथापाई तक आ पहुंच गई थी। बाद में आमिर खान ने मध्यस्थ की भूमिका निभाते हुए दोनों में सुलह कराई।

सलमान की फिल्म में शाहरुख द्वारा काम करने से मना करने को इस घटना का कारण बताया जा रहा है। पार्टी में मौजूद सूत्रों के मुताबिक, बांद्रा स्थित ऑलिव बार एंड किचन होटल में सलमान द्वारा आयोजित पार्टी में उन्होंने शाहरुख से बहस शुरू कर दी।

पहले तो किंग खान ने सल्लू मियां की बात को हंसकर टाल दिया, लेकिन सलमान द्वारा कथित रूप से धमकी दिए जाने पर शाहरुख भड़क गए और नौबत मारपीट तक आ पहुंची। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंची शाहरुख की पत्नी गौरी किंग खान को पार्टी से ले र्गई। बाद में वहां मौजूद आमिर खान ने सलमान को समझाया और उन्हें शाहरुख के घर ले जाकर दोनों में सुलह कराई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
mukesh
Sunday, 20th Jul 2008, 12:05
good news
tushar
Sunday, 20th Jul 2008, 16:50
bad news
ANIL KUMAR KHATRI
Sunday, 20th Jul 2008, 18:02
yah dono bahut ghamandi (self ego) he.
sandeep kaur
Sunday, 20th Jul 2008, 18:26
so sad
Lovepreet
Sunday, 20th Jul 2008, 20:04
very very sad
kapil tare
Sunday, 20th Jul 2008, 23:27
i like "dainik bhaskar" very much because the medium of the newspaper is very bright & it's got very easy to understand it's feeling & what it really want to say.....thanks
tarsem
Monday, 21st Jul 2008, 12:37
only one solution .................... salman katrina ......marriage