HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

20 फीसदी पदों की मंजूरी

जोधपुर. राजस्थान आयुर्वेद यूनिवर्सिटी के स्वीकृत फ्स्त्रस्त्र पदों में से राज्य सरकार ने केवल 52 पद भरने की ही स्वीकृति दी है। यूनिवर्सिटी की बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की शनिवार को हुई बैठक में राज्य सरकार से शेष पद भरने की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया। बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट का मानना है कि केवल 52 पद भरने से यूनिवर्सिटी चलाना संभव नहीं है।

यूनिवर्सिटी की यह बैठक कुलपति प्रो. बनवारीलाल गौड़ की अध्यक्षता में करवड़ स्थित प्रशासनिक खंड में हुई। इस मौके सभी सदस्यों का यही कहना था कि पिछले पांच वर्षो से यूनिवर्सिटी केवल अस्थाई कर्मचारियों व शिक्षकों के भरोसे चल रही है। केवल कुलपति के अलावा भी कर्मचारी व शिक्षक संविदा पर है, ऐसे में कार्य को सुचारू रूप से चलाना एक कठिन कार्य है। राज्य सरकार को यूनिवर्सिटी प्रस्ताव भेजे तथा लगातार प्रयास कर स्थाई शिक्षकों व कर्मचारियों की नियुक्तियों का मार्ग प्रशस्त करें।

इस मौके भवन निर्माण कार्य में खर्च किए जाने वाले 90 करोड़ रुपए के प्रावधान का भी अनुमोदन किया गया। कुलपति ने जानकारी दी कि इस राशि से रसायन शाला, पुस्तकालय, अतिथि गृह, सभाभवन, चार हॉस्टल, शैक्षणिक खंड, आयुर्वेद महाविद्यालय का भवन, प्राकृतिक महाविद्यालय का भवन, यूनानी महाविद्यालय का भवन, होम्योपैथी महाविद्यालय के लिए भवन व बॉयोमेडिकल साइंस के लिए भवन के अलावा इंडोर गेम्स के लिए हॉल, अधिकारियों के लिए आवासबनाए जाएंगे।

काउंसलिंग की राशि बढ़ाई
काउंसलिंग में अब पहले के बजाय ज्यादा राशि जमा करवानी होगी। स्नातक स्तरीय निजी महाविद्यालयों में पहले निर्धारित फीस में से 5 हजार के स्थान पर अब 10 हजार काउंसलिंग में तथा निजी नर्सिग प्रशिक्षण केंद्रों में काउंसलिंग में 2 हजार के स्थान पर 5 हजार रुपए जमा करवाने होंगे।

ये भी हुए निर्णय
ठ्ठ विदेशी विद्यार्थियों के पाठ्यक्रमों का अनुमोदन।
ठ्ठ 13 शोधार्थियों की पीएचडी डिग्री का अनुमोदन।
ठ्ठ यूनिवर्सिटी के प्रतीक चिह्न में संशोधन का अनुमोदन।
ठ्ठ वित्तीय समिति की अनुशंसाओं का अनुमोदन।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: