HomeNewsRajasthanKota Kota

देररात स्टेशन पर हंगामा और लाठीचार्ज

कोटा. स्टेशन के बाहर बेतरतीब तरीके से पार्किग करने पर आरपीएफ ने शनिवार देररात 6 से अधिक ऑटोरिक्शा जब्त लिए। इसके विरोध में ऑटो चालकों ने स्टेशन के बाहर जाम लगा दिया और यात्रियों को बाहर नहीं निकलने दिया।

बाद में पुलिस ने दो बार लाठीचार्ज किया। देररात तक वहां हंगामा चलता रहा। आरपीएफ द्वारा ऑटो वालों से कागजात जब्त करने से वे भड़क गए। उन्होंने ऑटो यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु मेवाड़ा के नेतृत्व में स्टेशन के बाहर जाम लगा दिया। उस दौरान आई गाड़ियों से उतरे यात्रियों को स्टेशन से बाहर नहीं निकलने दिया गया। किसी भी ऑटो चालक ने सवारी नहीं बैठाई। एक घंटे तक जाम लगने से स्थिति बिगड़ गई।

इस पर रात सवा बजे आरपीएफ व भीमगंजमंडी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जाम कर रहे आटो चॉलकों पर लाठियां भांजी और उन्हें खदेड़ दिया। इसमें कई ऑटोरिक्शा व निजी वाहनों के शीशे टूट गए।

इस संबंध में आरपीएफ का कहना है कि स्टेशन के बाहर ऑटो रिक्शा गलत तरीके से खड़े थे। चालकों को समझाया तो उन्होंने अभद्रता की। इस पर यह कार्रवाई की गई। वहीं ऑटो यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष मेवाड़ा कहना है कि आरपीएफ को कार्रवाई करने का कोई अधिकार नहीं है। ऑटोरिक्शा स्टैण्ड पर खड़े थे, उसके बावजूद रुपए ऐंठने के लिए आरपीएफ द्वारा परेशान किया जा रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: