HomeNewsNational National

विश्वास को ठगती माया

नई दिल्ली.बसपा सुप्रीमो व उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने दिल्ली में डेरा डालते हुए शनिवार को वामदलों के नेताओं- प्रकाश करात और एबी वर्धन से संपर्क किया, जबकि तेलुगुदेशम पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने मायावती से मुलाकात की। नायडू भाकपा नेताओं से भी मिले। इस दौरान उन्होंने सदन में दो दिवसीय बहस के दौरान उठने वाले मुद्दों पर चर्चा की। पत्रकारों से बातचीत के दौरान नायडू ने वामदलों के इस विचार का समर्थन किया कि मायावती प्रधानमंत्री के पद के लिए एक योग्य उम्मीदवार हैं।

नायडू के मुताबिक, वामदल, बसपा और यूएनपीए रविवार को बैठक कर तमाम संभावनाओं पर विचार करेंगे। इस दौरान वामदलों के समर्थन से बसपा नीत तीसरे मोर्चे की संभावना पर भी चर्चा होगी। भाकपा के राष्ट्रीय सचिव शमीम फैजी के मुताबिक यह तय हुआ है कि नायडू सदन में तालमेल के लिए क्षेत्रीय दलों से संपर्क करेंगे।

माकपा केंद्रीय समिति की बैठक शुरू :

माकपा की केंद्रीय समिति की दो दिवसीय बैठक शनिवार की सुबह शुरू हो गई। परइसमें वामदलों द्वारा मनमोहन सिंह की सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद बने राजनीतिक हालात तथा सरकार को 22 जुलाई को विश्वास मत हासिल न करने देने पर चर्चा शुरू हुई।

दो और दलों ने जारी किए व्हिप :

इधर, दो वामदलों- आरएसपी तथा फॉरवर्ड ब्लॉक ने अपने-अपने सांसदों को व्हिप जारी कर कहा है कि वे सरकार के खिलाफ मतदान करें। इन दोनों दलों के फिलहाल तीन-तीन सांसद हैं।

************************************************

‘ 100 करोड़ का लालच’

रोहतक : हजकां प्रमुख कुलदीप बिश्नोई ने कहा है कि विश्वासमत के पक्ष में मतदान के लिए कांग्रेस पार्टी ने उन्हें 100 करोड़ रुपए का प्रलोभन दिया, लेकिन वे कांग्रेस के खिलाफ मतदान करेंगे। वे शनिवार को कलानौर में कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, ‘मुझे बहुत खुशी होगी यदि केंद्र सरकार मेरे एक वोट से विश्वासमत हार जाए।’

************************************************

राजद के कुछ सांसद पाला बदलने को तैयार!जद-यू सांसद राजीव रंजन सिंह ‘लल्लन’ ने दावा किया है कि राजद के कुछ सांसद पार्टी छोड़ने के लिए बेचैन हैं तथा उनके खेमे में आना चाहते हैं। राजीव का यह बयान लालू प्रसाद द्वारा यह कहने के कुछ घंटों के बाद ही आया है कि पार्टी के सभी सांसद सरकार का समर्थन करेंगे।शिवसेना बैठक से तीन सांसद गायब : शनिवार रात को शिवसेना की बैठक में तीन सांसदों के नहीं पहुंचे की खबरों से राजग खेमे में खलबली मच गई। शिवसेना के 12 सांसद हैं। गायब रहने वालों में तुकाराम पाटिल, अनंत गुडे और प्रकाश जाधव प्रमुख हैं।

बागियों की फेहरिस्त

कांग्रेस : कुलदीप बिश्नोई, डॉ.अरविंद शर्मा

सपा : मुनव्वर हसन, जयप्रकाश रावत, नारायण प्रसाद बुधोलिया, एसपी सिंह बघेल

एमडीएमके : जीएन रामचंद्रन, गणोशन





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
S.S.Dhabriya
Sunday, 20th Jul 2008, 10:26
In this condition congress should resign and prepare for election is the better option instead of allowing parties to backmail each others. Dhabriya