bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

एमएलए-डीएसपी आमने सामने

सीकर/झुंझुनूं. mla खेतड़ी खान लीज मामले में विधायक रणवीरसिंह गुढ़ा व एसीबी के डीएसपी छत्रसालसिंह राठौड़ में तलवारें खिंच गई हैं। विधायक लीज गैरकानूनी बताकर रद्द कराने पर अड़े हैं। वहीं डीएसपी इसे नियमानुसार बताते हुए विधायक पर अपना स्वार्थ साधने का आरोप लगा रहे हैं।

बकौल डीएसपी यह उनके बेटे का व्यवसाय है, जिसमें उनका कोई लेना-देना नहीं है। काबिलेगौर है कि हाल में संपन्न हुए विधानसभा सत्र में भी यह मामला सदन में भी गूंजा था। विधायक रणवीर सिंह गुढ़ा ने कहा था कि डीएसपी ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके अपने रिश्तेदारों के नाम लीज आबंटित करवा ली है, जिसमें डीएसपी के बेटे की भागीदारी है।

लीज श्मशान भूमि, बांध क्षेत्र व मंदिर के पास है, जो पूरी तरह नियमविरुद्ध है। विधायक रणवीर सिंह गुढ़ा लगातार खेतड़ी के तुंदा, मीणा की ढाणी, बसावता में जारी हुई लीज पर आपत्ति दर्ज करा रहे हैं। विधायक से पहले भी कुछ और लोग इस तरह की शिकायत कर चुके हैं।

विधानसभा में गुढ़ा ने आरोप लगाया है कि डीएसपी ने अपनी बेटी, दामाद, बेटे, मां सहित अन्य रिश्तेदारों के नाम खान ली हैं और खनिज विभाग के क्लर्क रामलाल ने भी अपने रिश्तेदारों को लीज दिलवाई हैं। इधर, इस पूरे मामले में डीएसपी छत्रसालसिंह राठौड़ खुद को अलग बता रहे हैं। उनका कहना है कि रिश्तेदार बिजनेस करते हैं, तो क्या गलत है। बहरहाल डेमोक्रेट वर्सेज ब्यूरोक्रेट के त्नलीज ड्रामेत्न पर सरकार ने जांच शुरू कर दी है।

ऐतिहासिक बालाजी मंदिर को खनन से खतरा!
विधायक रणवीरसिंह गुढ़ा के आरोपों को सच माने तो ऐतिहासिक स्थानों के अस्तित्व पर खतरा बन आया है, क्योंकि लीज ऐतिहासिक व धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण स्थान पर आबंटित कर दी गई है, जो खासी संवेदनशील है।

आरोपों में बताया गया है कि इस भूमि के आसपास तीन-चार पाबूजी व बालाजी का सौ साल पुराना मंदिर है। इसके अलावा देवनारायण व भैंरुजी मंदिर भी है। यहां श्मशान क्षेत्र व खेतड़ी के पूर्व महाराजा अजीतसिंह के समय का एक बांध भी है। अब सवाल यह है कि जब इस स्थान पर मंदिर व श्मशान भूमि जैसे स्थल है तो फिर किस तरह यहां खनन के लिए लीज आबंटित हो गई।

गुढ़ा के आरोप
>> डीएसपी छत्रसालसिंह के रिश्तेदारों के नाम से जारी हुई हैं लीज।
>> लीज आबंटन में नियमों को ताक पर रख दिया गया है।
>> लीज क्षेत्र में मंदिर, श्मशान और बांध क्षेत्र हैं।
>> डीएसपी अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं और प्रभाव के इस्तेमाल से लीज आबंटित कराई हैं।
>> स्टोन क्रेशर गोचर भूमि में लगा दिया गया है।

राठौड़ के जवाब
>> मेरा दामाद, बेटा या अन्य कोई रिश्तेदार बिजनेस करता है तो मेरा क्या लेनदेन।
>> मेरे रिश्तेदारों को बिना किसी प्रभाव के नियमानुसार लीज मिली हैं। बेटे व अन्य रिश्तेदारों के पास पूरा रिकार्ड है।
>> दरअसल इसमें विधायक व शिकायत करने वाले कुछ लोगों का स्वार्थ है।
>> विधायक ने इसे गलत इश्यू बनाया है क्योंकि वे खुद लीज लेना चाहते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: