नई दिल्ली२२ जुलाई को होने वाले शक्ति परीक्षण के लिए यूपीए जहां अपनी ताकत बढ़ाने में दो कदम आगे बढ़ा है वहीं दूसरी तरफ अजीत सिंह ने आज माया से मुलाकात के बाद अपने सुर बदलते हुए मायावती को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है । अजीत सिंह ने आज मायावती से 30 मिनट की मुलाकात की और इसके बाद उन्होंने मायावती को एक बड़ा नेता बताया और कहा है कि वे मायावती के साथ है । गौरतलब है कि अजीत सिंह की पार्टी के पास कुल ३ सांसद है ।
सरकार को मिला गुरुजी का आर्शीवाद
उधर जेएमएम नेता शिबू सोरेन ने सरकार को समर्थन देन का ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि जेएमएम के पांच सांसद है। उन्होंने सरकार में मंत्री पद की मांग की है ।
दयानिधि मारन ने दिया सरकार को समर्थन
डीएमके के नेता दयानिधि मारन ने यूपीए सरकार के साथ रहने का फैसला किया है और कहा है कि वे मतदान के दौरान उपस्थि रहेंगे और सरकार के पक्ष में मतदान करेंगे ।
मुलायम बरसे वामदलों पर
सपा प्रमुख मुलायम सिंह ने आज वामदलों को जमकर खरी खोटी सुनाई है और उन्हें धोखेबाज बताया है । उन्होंने कहा है कि लालकृष्ण आडवाणी और वामदल सरकार गिराने के मुद्दे पर एक हो गए है और यह पहली बार नहीं है वे इससे पहले भी एक साथ रह चुकें । मुलायम सिंह ने कहा कि उनकें कुछ सांसद अवश्य पार्टी से दूर गए है लेकिन यूपीए सरकार को बचाने के लिए जो गणित हमारे पास है उससे है कई लोंगो की आंखे खुल जाऐगी।
सपा की ताकत आखिर कितनी
मुलायम सिंह की पार्टी में 39 सासंद है जिनमें से 4 ने बगावत कर दी है। फिलहाल मुलायम सिंह की ताकत 35 सांसद पर आकर टिकी है लेकिन विरोधी गुट का कहना है अभी इसमें से कम से कम 10 सांसद और बगावत कर सकते है ।
जद यू में टूट
जनता दल में दो सांसदों ने डील के पक्ष में मतदान करने की बात कहीं है । सांसद रामस्वरूप प्रसाद ने कहा कि वे डील के पक्ष में है और वे डील के पक्ष में मतदान करेंगे । उन्होंने कहा है कि उनसें किसी ने संपर्क नहीं किया है यह उनका व्यक्तिगत फैसला है ।