bhaskar Web English
HomeNewsNational National

विपक्ष के 10 सांसद थाम सकते है सरकार का दामन !

नई दिल्ली. २२ जुलाई को होने वाले विश्वास मत के लिए हर पार्टी अपने प्यादे को बचाते हुए दूसरों के प्यादे को काटकर अपना खेमा मजबूत करने के खेल में लगे हुए है। आज समाजवादी पार्टी ने भाजपा सांसद ब्रजभूषण सिंह को अपने पाले में लाकर अपनी संख्या में इजाफा कर लिया है। इसके साथ ही सपा ने अपने टूटे हुए सांसद को पार्टी में वापसी के प्रयास भी कर दिए है।

कांग्रेस का दावा विपक्ष के 10 सासंद सरकार के संपर्क में

उधर एक टीवी चैनल पर चल रही खबर के अनुसार कांग्रेस ने दावा किया है कि विपक्ष के 10 सांसद सरकार के संपर्क में है और परमाणु करार के मुद़ दे पर वे सरकार का समर्थन करने को तैयार है।इन सांसदो में 6 शिव सेना और 4 भाजपा के बताए जा रहें है।

कांग्रेस ने कहा अंतरात्मा की आवाज सुनें

कांग्रेस ने लोकसभा के सांसदों से अपली की है कि वे राष्ट्रहित को ध्यान में रखकर वोटिंग करें। कांग्रेस ने कहा है कि परमाणु करार से देश को फायदा ही होगा और इस बात को सभी लोकसभा सांसदों को ध्यान में रखनी चाहिए।

समाजवादी पार्टी में किसी प्रकार की बगावत नहीं है और वोटिंग के समय समस्म सांसद मौजूद रहेंगे।अमर सिंह,सपा महासचिव





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
sauurabh singh parihar as
Monday, 21st Jul 2008, 0:48
this is the time when publik will see their leaders original faces. nuclear deal is no doubt benifitial for India and parties just playing the political game to get chair and position. this is the time of real exam for the leaders like Atal Bihari Bajpai who always says that he is a "Rashtrawaadi" leader, if they vote against the nuclear deal then it will proved that what he exactly is Rastrawaadi or Partywaadi.