HomeNewsInternational International

अध्यात्म से जुड़े रहें युवा : पोप

सिडनी. ईसाइयों के धर्मगुरू पोप बेनेडिक्ट ने युवाओं को उन्नति की चाह में आध्यात्मिक अलगाव के बढ़ते प्रचलन से दूर रहने की हिदायत दी है। पोप ने अपने आस्ट्रेलिया दौरे के समापन पर रविवार को यहां युवाओं के बड़े समूह को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे समाज के कई वर्गो में बढ़ रही भौतिक उन्नति की चाह की वजह से लोग अध्यात्म से दूर होते जा रहे हैं। इस वजह से हमारे जीवन में खालीपन और अज्ञात किस्म का डर पनप रहा है जो खतरनाक है।

विश्व युवा दिवस महोत्सव के मौके पर यहां पहुंचे करीब दो लाख युवा तीर्थयात्री पोप को सुनने के लिए यहां की कंपकंपाती ठंडी में रात भर डेरा डाले रहे। सुबह होते होते स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने की वजह से यह संख्या तीन लाख से अधिक हो गई।

कैथोलिक चर्च ने उम्मीद जाहिर की है कि स्वर्गीय पोप जॉन पॉल द्वितीय की देन विश्व युवा दिवस उपभोक्तावाद की वजह से लोगों की हलचल भरी ¨जदगी के इस दौर में दुनिया के युवा कैथोलिकों को शांति प्रदान करेगा। 81 वर्षीय पोप बेनेडिक्ट ने घोषणा की कि अगला विश्व युवा दिवस महोत्सव २क्११ में स्पेन की राजधानी मेड्रिड में होगा और उन्होंने इस महोत्सव में शामिल होने की उम्मीद की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: