HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

कैटरीना मिलीं अपनी आवाज से!

आप पसोपेश में होंगे कि कैटरीना की हिंदी क्या इतनी सुधर गई है, जो वे अब अपनी आवाज में डबिंग किया करेंगी। वैसे बता दें कि यह दिन भी दूर नहीं है, लेकिन यहां हम बात कर रहे हैं उनकी हिट फिल्मों में उनके लिए पाश्र्व गायन करने वाली आकृति कक्कड़ की।

पिछले दिनों आकृति से हुई एक मुलाकात में कैटरीना ने उन्हें न सिर्फ सुरीली आवाज के लिए धन्यवाद दिया, बल्कि उनकी आवाज में हिट हुए गानों की जी भर कर प्रशंसा भी की।

‘नमस्ते लंदन,’ ‘अपने’ और ‘वेलकम’ फिल्मों में कैटरीना पर फिल्माए गए गीतों को अपनी आवाज देने वाली आकृति पिछले दिनों कैटरीना से एयरपोर्ट पर टकरा गईं। जब उन्होंने कैटरीना को अपना परिचय दिया तो कैटरीना उनसे बेहद गर्मजोशी से मिली। यही नहीं उन्होंने आकृति की दिल खोल कर प्रशंसा भी की और आग्रह किया कि जहां तक हो सके वे उन्हें अपनी आवाज देती रहें।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: