HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

विवादों पर मल्लिका शेरावत ने चुप्पी तोड़ी

मुंबई.अभिनेत्री मल्लिका शेरावत अक्सर विवादों में घिरी रहती हैं। मीडिया से करीब दो साल पहले से ही दूरी बना चुकी मल्लिका शेरावत का नाम इन दिनों फिर विवादों में घसीटा जा रहा है। इनमें से पहला विवाद फिल्म ‘फौज में मौज’ से जुड़ा है। जब इस फिल्म की आधी से ज्यादा की शूटिंग पूरी कर ली गई थी, तब ऐन मौके पर मल्लिका ने फिल्म के निर्माता से कहा कि वह तभी इस फिल्म की शूटिंग पूरी करेंगी, जब इसके निर्देशक को बदला जाएगा।

इस पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए मल्लिका शेरावत ने कहा, ‘मैंने ऐसा कभी नहीं कहा। मैंने बस इतना कहा था कि इस फिल्म की पटकथा सभी किरदारों के अनुरुप नहीं लग रही है और बेहतर होगा कि इस पर दोबारा काम किया जाए। दरअसल इसकी कहानी बहुत अच्छी थी और सबका यही मानना था कि इसकी पटकथा और बेहतर हो सकती है। फिर यह तो निर्माता पर निर्भर है, मैं ऐसा कैसे कह सकती हूं।’

अभी हाल ही में स्टूडियो 18 ने इस अभिनेत्री के खिलाफ प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के पास शिकायत दर्ज कराई थी कि फिल्म के लिए अनुबंध करने के बाद कुछ मामलों पर अभिनेत्री के निर्देशक कुंदन शाह के साथ मतभेद थे। इस बात को सिरे से नकारते हुए मल्लिका कहती हैं कि यह बिल्कुल झूठ है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: