HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

ऋतिक रोशन भी बने गायक

मुंबई.आमिर और शाहरुख खान के बाद अब ऋतिक रोशन का नाम भी उन कलाकारों की फेहरिस्त में शामिल हो गया है, जिन्होंने अपनी फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ गीत भी गाए हैं। ऋतिक अपनी अगली होम प्रोडक्शन ‘काइट्स’ में एक अंग्रेजी गीत गाते नजर आएंगे। सूत्रों का कहना है कि ऋतिक ने हाल ही में इस गीत की रिकॉर्डिग पूरी की है। दरअसल, इस फिल्म में गीत गाने के लिए ऋतिक के नाम की सलाह निर्देशक अनुराग बसु ने ही दी थी। ऋतिक ने इस गीत को गाने से पहले कई दिनों तक अपने चाचा राजेश रोशन से प्रशिक्षण लिया था।

मालूम हो कि ऋतिक अपनी फिल्मों में कुछ भी नया करने से पहले ट्रेनिंग लेते हैं। उन्होंने आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘जोधा-अकबर’ के लिए भी उर्दू सीखी थी और ‘काइट्स’ के लिए उन्होंने अमेरिकन इंग्लिश सीखी है। ‘काइट्स’ में ऋतिक एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं जो अपनी पत्नी और गर्लफ्रैंड के बीच फंसा रहता है। फिल्म में ऋतिक की पत्नी की भूमिका कंगना रनौत और गर्लफ्रैंड की भूमिका बारबरा मूरी निभा रही हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: