HomeBusinessPersonal Finance Personal Finance

यह रहा आपके लिए फाइनेंशियल प्लान!

मुंबई.अरुण एक निजी क्षेत्र के बैंक में पिछले तीन साल से कार्यरत हैं। कैरियर की पटरी पर उनकी गाड़ी बिना हिचकोले लिए दौड़ रही थी लेकिन इधर आर्थिक मंदी में बैंकिंग सेक्टर को खासा घाटा उठाना पड़ा है। ऐसे में अरुण को अब अपने आर्थिक लक्ष्यों को हासिल करने में संशय होने लगा है।

अरुण की शादी हो चुकी है और उनका 15 साल का बेटा भी है। अरुण को अपने बेटे की पढ़ाई व उसकी शादी के लिए रकम जुटानी है और साथ ही घर भी खरीदना है। इधर रियल एस्टेट सेक्टर की स्थिति डांवाडोल होने व ब्याज दरों के सातवें आसमान पर पहुंचने के कारण वह अभी तक यही नहीं तय कर पा रहे हैं कि आखिर मकान कब खरीदें। अरुण दंपती अब अपनी बचत का दायरा बढ़ाने की सोचने लगे हैं। अरुण एक नजर अपने अब तक के इंवेस्टमेंट पर डालते हैं तो उन्हें महसूस होता है कि वाकई उन्होंने अब तक बचत की फील्ड पर अच्छी बल्लेबाजी की है। अरुण 50 साल की उम्र में रिटायरमेंट लेने की सोच रहे हैं। हम यहां एक फाइनेंशियल प्लान पेश कर रहे हैं, शायद उन्हें अपने कैश फ्लो व लक्ष्यों को हासिल करने में कुछ मदद मिले।

बचत के तरीके

rअरुण भले ही अपनी रकम को वाहियात जगह पर न खर्च करते हों लेकिन उन्हें अपने आर्थिक लक्ष्य हासिल करने के लिए फाइनेंशियल फंट्र पर और प्रखर होना पड़ेगा। उनकी उम्र व जोखिम लेने की क्षमता को ध्यान में रखते हुए हम उन्हें इक्विटी व डेब्ट में 50:50 का अनुपात रखने की सलाह देंगे।

अरुण जल्द रिटायरमेंट लेने की सोच रहे हैं, उन्हें बेटे की पढ़ाई के लिए अभी अच्छी-खासी रकम जुटानी पड़ेगी यानि कुल मिलाकर उन्हें कम समय में ज्यादा बचत करने की सख्त जरूरत है। ऐसे में उनके लिए टर्म प्लान लेना आवश्यक हो जाता है जो उन्हें एक निश्चित समय पर राशि मुहैया कराएगा।

हमारी सलाह

>> अरुण को लगभग छह महीने के खर्च के बराबर रकम अपने पास कैश के रूप में रखनी होगी। वह इसे लिक्विड फंड में रख सकते हैं।

>> इस वक्त अरुण के पास कैश व पोस्ट ऑफिस सेविंग मिलाकर कुल 5 लाख रुपए हैं। उन्हें 1.80 लाख रुपए (30,000*६) बतौर इमरजेंसी फंड रखना चाहिए। कैश और पोस्ट ऑफिस सेविंग के हिस्से से अरुण को 1.80 लाख रुपए किसी म्यूचुअल फंड की फ्लोटर स्कीम में लगा देना चाहिए।

>> अरुण के खर्चे को देखते हुए उनके पास इस वक्त 50 लाख रुपए का लाइफ इंश्योरेंस कवर होना चाहिए जबकि उन्होंने केवल 25 लाख रुपए का ही कवर लिया है यानि उन्हें 25 लाख रुपए के अतिरिक्त कवर की जरूरत है।

>> अरुण को हेल्थ इंश्योरेंस पर भी कुछ रकम लगानी होगी। उनके छोटे से परिवार के लिए 5 लाख रुपए का हेल्थ कवर पर्याप्त होगा। इतनी रकम का सालाना प्रीमियम लगभग 20,000 रुपए होगा।

>> पांच साल बाद अरुण के बेटे की उच्च शिक्षा पर लगभग 14.70 लाख रुपए का खर्च आएगा। 8 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से बढ़ती महंगाई को देखते हुए पढ़ाई खर्च जो आज 10 लाख रुपए है वह 5 साल में बढ़कर 14.70 लाख रुपए हो जाएगा। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अरुण को हर महीने 19,000 रुपए किसी ऐसी हाइब्रिड इक्विटी स्कीम में लगाने चाहिए जो उन्हें सालाना 10 प्रतिशत की दर से रिटर्न दे सके।

>> चूंकि अरुण के करेंट इंवेस्टमेंट व भविष्य के लिए बचत का अनुपात 50:50 होना चाहिए इसलिए उन्हें 1.80 लाख रुपए फ्लोटर म्यूचुअल स्कीम में लगाने के बाद 70,000 रुपए किसी अच्छी लांग टर्म डेब्ट स्कीम में लगाने चाहिए। बाकी के 2.50 लाख रुपए उन्हें किसी म्यूचुअल फंड के बढ़िया बैलेंस्ड इक्विटी फंड में लगाने चाहिए।

>> अरुण को अपने आर्थिक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अपने रिटायरमेंट को कुछ साल तक टालना होगा। आने वाले सालों में उनकी सैलरी बढ़ेगी और अगर वह प्लान के अनुसार निवेश करते हैं तो वह समय पर रिटायरमेंट भी ले सकते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
Amit Verma
Monday, 21st Jul 2008, 0:22
Good Article ... !!!