bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

अध्यापकों की हड़ताल से शालाएं बंद

शिवपुरी. राज्य अध्यापक संघ द्वारा अपनी मांंगों के समर्थन में पिछले तीन दिनों से हड़ताल की जा रही है जिसके चलते कई जगह शालाएं बंद हो र्गइ हैं । आंदोलन को और अधिक तेज करने के लिए 21 जुलाई से ब्लॉक स्तर पर सभी विकासखंडों में धरना शुरू हो जाएगा।

संघ के जिलाध्यक्ष स्नेह सिंह रघुवंशी ने समस्त अध्यापकों से हड़ताल के दौरान धरना स्थल पर उपस्थित होने की अपील की थी वे शाला में विधिवत सूचना देकर हड़ताल में शामिल हों। संघ के अंगद सिंह तोमर, राजीव बाथम ने बताया कि कई विद्यालय जिनमें प्रमुख रूप से बैराड़, भटनावर, रन्नौद, इंदार, कोलारस, अमोलपठा, करैरा आदि ग्रामीण क्षेत्र की कई शालाएं बंद हो गई हैं।

संघ द्वारा एक दल का भी गठन किया गया है, जिनमें प्रमुख रूप से सहदेव यादव, बृजमोहन रावत, विजय भारद्वाज, नवनीत गोखले आदि को शामिल किया है, जो कई विद्यालयों में पहुंचकर अध्यापकों को हड़ताल में शामिल कर रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: