News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior शिवपुरी. शहर के बीचों-बीच एबी रोड स्थित एक होटल से कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात एक अभिभाषक को अपनी अविवाहित नौकरानी से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभिभाषक गुना के निवासी हैं और वह अपनी युवा नौकरानी को मार्कशीट दिलाने के बहाने शिवपुरी लेकर आए थे।
पुलिस ने बताया कि सिसौदिया कालोनी गुना में रहने वाले अभिभाषक ऋषभ जैन के आफिस में अनुसूचित जाति की युवती रजनी पुत्री रामचरण पमार निवासी जगतपुर कोलारस हाल निवास हनुमान गंज गुना काम करती है। बताया जाता है कि अभिभाषक श्री जैन अपनी 17 वर्षीय नौकरानी रजनी को 19 जुलाई को मार्कशीट दिलाने के बहाने शिवपुरी लेकर आए।
रात होने पर अभिभाषक श्री जैन ने शिवपुरी ही रुकने की मंशा जाहिर की, जिस पर नौकरानी ने इतराज जताया। इस पर अभिभाषक ने कहा कि वे होटल अनुज पैलेस में तीन सौ रुपए में कमरा बुक करा चुके हैं, यदि उसमें नहीं ठहरे तो रुपए बेकार चले जाएंगे। इसके बाद नौकरानी और अभिभाषक होटल के कमरे के अंदर चले गए। बताया जाता है कि रात साढ़े दस बजे के लगभग होटल के कमरे का दरवाजा बंद करने के बाद अभिभाषक ने नौकरानी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
किसी तरह नौकरानी दरवाजा खोलकर बाहर आई और होटल के मैनेजर घटना से अवगत कराया। इस पर मैनेजर ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस अभिभाषक श्री जैन को गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया। यहां पर नौकरानी के बयानों के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अभिभाषक के खिलाफ भादंवि की धारा 354 और हरिजन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि कोतवाली में बंद अभिभाषक श्री जैन ने उक्त घटनाक्रम को झूठा बताते हुए षड़यंत्र करार दिया है।
फरियादिया आरोपी अभिभाषक के कार्यालय में काम करती है। अभिभाषक शनिवार को उसे मार्कशीट दिलाने के बहाने शिवपुरी लेकर आए। देर रात छेड़खानी की सूचना मिलने पर अभिभाषक को होटल से गिरफ्तार कर लिया। नौकरानी की रिपोर्ट पर अभिभाषक के खिलाफ छेड़खानी सहित हरिजन एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। रत्नेश तोमर टीआई, कोतवाली, शिवपुरी