HomeNewsMetrosIndore Indore

ऐतिहासिक स्थलों को उड़ाने की धमकी!

इंदौर. indore इंदौर-उज्जैन के ऐतिहासिक स्थल आतंकवादियों के निशाने पर हैं। इनमें से किसी को भी 21 जुलाई के पहले बम से उड़ा दिया जाएगा। ऐसा ई-मेल इंदौर पुलिस को मिला। अब इसकी जांच की जा रही है कि यह किसी आतंकवादी संगठन की धमकी है या अकारण दहशत फैलाने की साजिश।

शनिवार शाम पुलिस का खोजी श्वान और बम डिस्पोजल स्क्वॉड अचानक सक्रिय हुआ और राजबाड़ा सहित प्रमुख स्थानों की जांच की। इससे लोगों में भी कौतूहल हुआ। इस बीच रविवार को खुलासा हुआ सक्रियता का कारण इंदौर के राजबाड़ा और उज्जैन के ऐतिहासिक स्थलों को उड़ाने की धमकी का ई-मेल है।

दंगे और सिमी से जुड़े तार! : अधिकारियों का आकलन है ई-मेल का संबंध पिछले दिनों हुए दंगे और सिमी आतंकवादियों की गिरफ्तारी से है। इसकी जांच तीन बिंदुओं पर चल रही है। पहला कहां से आया, दूसरा दंगे में हुए खूनखराबों को लेकर सिमी के पलटवार की साजिश और तीसरा क्या कोई पुलिस को बिलावजह परेशान करना चाहता है। पुलिस अधिकारी 21 अगस्त सहित किसी भी बिंदु पर कुछ कहने से बच रहे हैं। खुफिया एजेंसियां भी इसकी खोजबीन में जुट गई हैं।

भास्कर के सवाल एसपी के जवाब

>> क्या लिखा है ई-मेल में?
- ऐसे ही.. कुछ खास नहीं।
>> इंदौर-उज्जैन के ऐतिहासिक स्थलों को उड़ाने की धमकी दी है?
- हां, कुछ ऐसा ही है।
>> कब आया और किसने भेजा?
-16-17 जुलाई को। किसने भेजा, पता नहीं।
>> फिर भी कोई संकेत?
- ई-मेल में एक मोबाइल नंबर लिखा है।
>> पुलिस क्या एहतियात बरत रही है?
- मोबाइल नंबर की जानकारी निकाली जा रही है। रविवार होने से टेलीकॉम कंपनियों के दफ्तर बंद हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: