bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

अफसर करेंगे फोटोग्राफी की मानिटरिंग

बिलासपुर. ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं की फोटोग्राफी हो, इसके लिए अब एडिशनल कलेक्टर, एसडीएम व तमाम अधिकारी मतदान केंद्रों में घूमेंगे। इस दौरान फोटोग्राफरों को मर्जिग आदि के बार में ट्रेनिंग भी दी जाएगी। शत-प्रतिशत फोटोग्राफी कराने के उद्देश्य से कलेक्टर ने इस आशय के निर्देश दिए हैं। इधर बिलासपुर विधानसभा में पहले चरण की फोटोग्राफी 21 जुलाई से शुरू हो रही है।

फोटोग्राफी का प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासनिक अमले ने कमर कस ली है। कलेक्टर सुबोध कुमार सिंह ने अधिकारियों को फील्ड में जाकर फोटोग्राफी की सतत् मानिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। पिछले अभियान में खींची गई 55 प्रतिशत फोटो में से 44 प्रतिशत की ही मर्जिग हो पाई थी। बिलासपुर क्षेत्र में अधिकांश फोटोग्राफ्स तकनीकी कारणों से खराब हो गए थे, इसीलिए इस बार मर्जिग में खास सावधानी बरती जाएगी।

अधिकारी अपने साथ तकनीकी विशेषज्ञों को लेकर मतदान केंद्रों में पहुंचेंगे, जहां फोटोग्राफरों को फोटो खींचने से लेकर सीडी तैयार करने व मर्जिग में बरते जाने वाली सावधानी के बार में बताया जाएगा। एडिशनल कलेक्टर धनंजय देवांगन 21 जुलाई को तखतपुर, मुंगेली, एडिशनल कलेक्टर पीएस एल्मा कोटा, लोरमी ब्लाक व एसडीएम संजय अग्रवाल बिल्हा तहसील के मतदान केंद्रों का जायजा लेंगे। इस दौरान मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण व फोटोग्राफी की मानिटरिंग की जाएगी। इसके अलावा सभी ब्लाकों के एसडीएम से सतत् निरीक्षण करने के लिए कहा गया है।

19 केंद्रों में फोटोग्राफी आज से
बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में पहले चरण की फोटोग्राफी 21 जुलाई से शुरू हो रही है, जो 23 जुलाई तक चलेगी। इसके तहत 10 डीपीएल सेंटरों के तहत 19 केंद्रों में मतदाताओं की फोटो खींची जाएगी। एसडीएम व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संजय अग्रवाल ने बताया कि मतदान केंद्र क्रमांक 3, 4 शासकीय प्राथमिक स्कूल लोधीपारा, क्रमांक 8 वैदिक कान्वेंट स्कूल बंगालीपारा, 26 नवीन प्राथमिक स्कूल सरकंडा, क्र. 27, 28, 29 व 30 पं. रामदुलारे प्राथमिक स्कूल सरकंडा, 46 शासकीय





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: