News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur बिलासपुर. आगामी लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी और देश की अगली प्रधानमंत्री बहन मायावती होंगी। बसपा को लगातार देश की जनता का समर्थन मिल रहा है। उत्तरप्रदेश के वित्त व संसदीय मंत्री व बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी लालजी वर्मा ने ये बात कही। वे छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
भाईचारा बनाओ सम्मेलन में शहर पहुंचे उत्तरप्रदेश के वित्तमंत्री श्री वर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ में भी बसपा की सरकार बनेगी। बसपा ने चुनावी तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसके लिए प्रदेश स्तर पर भाईचारा बनाओ सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसका व्यापक असर प्रदेश में देखा जा रहा है।
छत्तीसगढ़ से बसपा प्रत्याशी के संबंध में उन्होंने बताया कि 45 उम्मीदवारों की घोषणा इस माह कर दी जाएगी। आज तखतपुर व बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में बसपा ने भाईचारा बनाओ सम्मेलन का आयोजन किया था।
श्री वर्मा ने यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसमें उन्होंने चुनाव की तैयारियों में जी-जान से जुट जाने कहा। श्री वर्मा के साथ बसपा प्रदेशाध्यक्ष दाऊराम रत्नाकर,महासचिव रामेश्वर खरे, बेलतरा प्रत्याशी सुदामा प्रसाद शुक्ला, जवाहर दुबे, जिलाध्यक्ष देवकुमार कनेरी समेत बसपा के अनेक दिग्गज शामिल हुए। वित्तमंत्री श्री वर्मा ने नेताओं की भी चुनाव के संबंध में चर्चा।